Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से आम आदमी का जीना हुआ मुश्किल : सैलजा बिजली बिल संशोधन और नया मीटर लगाने के नाम पर ₹5,000 रिश्वत लेते DHBVN का क्लर्क और लाइनमैन गिरफ्तार ₹3,000 रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, कार में आग की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस फरीदाबाद में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

हिमाचल

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

05 अगस्त, 2026 07:35 PM

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शिमला की सड़कों पर उतरे तथा मुख्यमंत्री आवास ओकओवर को घेरा। भाजपा नेताओं ने इस दौरान कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोधपूर्ण की राजनीति, भ्रष्टाचार, जन विरोधी निर्णय लेने, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसमें प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यकर्त्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन डीसी कार्यालय शिमला से शुरू हुआ, जिसके बाद भाजपा रैली शेर-ए-पंजाब से होते हुए सीएम आवास ओकओवर का घेराव करने पहुंची। भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को सुरक्षा के दृष्टिगत ओकओवर के समीप बैरिकेडिंग करनी पड़ी।


भाजपा नेताओं पर झूठे मुकद्दमे दर्ज करके लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में सरकार पर भाजपा नेताओं पर झूठे मुकद्दमे दर्ज करने और लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है तथा अब जनता विधानसभा चुनाव में भी जवाब देगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही विकास कार्यों को करने की बजाय ताले लगाने की राजनीति शुरू की। सरकार ने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव टालने का हरसंभव प्रयास किए, लेकिन भाजपा ने इसका विरोध करने के साथ न्यायिक लड़ाई लड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत और शहरी निकाय चुनाव में हार से बौखलाई कांग्रेस सरकार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुधीर शर्मा व आशीष शर्मा, पूर्व विधायक होशियार सिंह व राजेंद्र राणा सहित भाजपा के अनेक नेताओं और उनके परिवारों पर झूठे मामलों को बनाने का प्रयास किया गया है। भाजपा 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में भी इन सभी मुद्दों को उठाएगी, लेकिन उससे पहले जनता की आवाज सड़क से बुलंद करने का निर्णय लिया गया है। जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी की यदि सरकार ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो भाजपा का जनआंदोलन और अधिक व्यापक होगा।


विधानसभा व मंडल स्तर पर सरकार के खिलाफ होगा विरोध प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार के खिलाफ हर महीने विधानसभा व मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने सरकार पर जनता की आवाज दबाने के लिए पुलिस व प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों से किए हर वायदे से मुकर गई है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि बूथ, पंचायत, मंडल और विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करें तथा इस संघर्ष को तब तक जारी रखें, जब तक राज्य की सत्ता से कांग्रेस बाहर न हो जाए। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सरकार विरोधी तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाजी भी की।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

"मुंबई में रहकर बिगड़ चुका है कंगना का मानसिक संतुलन, देवभूमि के संस्कार ऐसे नहीं", चंपा ठाकुर ने साधा निशाना

पठानकोट-चम्बा NH पर पाइपों से लदे ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने ऐसे बचाई खुद की जान

पठानकोट-चम्बा NH पर पाइपों से लदे ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने ऐसे बचाई खुद की जान

Hamirpur News:

Hamirpur News: "36 करोड़ का टैंडर तो फिर कैसे हो गई 100 करोड़ की पेमेंट", सुक्खू सरकार पर राजेंद्र राणा का तीखा हमला

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार

Kangra: कृषि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए राज्यांश जारी करे सरकार : शांता

Kangra: कृषि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए राज्यांश जारी करे सरकार : शांता

CM सुक्खू ने किया ऐलान, चम्बा मेडिकल कॉलेज में AIIMS की तर्ज पर स्थापित होंगी 3 टैस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने किया ऐलान, चम्बा मेडिकल कॉलेज में AIIMS की तर्ज पर स्थापित होंगी 3 टैस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़