Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Shimla: HRTC चालक-परिचालक यूनियनों को वार्ता का न्यौता

21 जून, 2026 12:48 PM

शिमला : एचआरटीसी कर्मचारियों के बढ़ते आंदोलन व 25 से बसों के बन्द करने की चेतावनी के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यूनियन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। निगम प्रबंधन की ओर से जारी पत्र के अनुसार चालक एवं परिचालक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ 23 जून को सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री के कार्यालय, हिमाचल सचिवालय शिमला में बैठक आयोजित की जाएगी। पत्र में एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर व परिचालक यूनियन के अध्यक्ष प्रीत महेंद्र को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही दोनों यूनियनों से पांच-पांच प्रतिनिधियों को भी बैठक में लाने का आग्रह किया गया है। बैठक में यूनियनों द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्रों में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। हाल ही में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए गए थे, जिसके बाद यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कर्मचारियों की नजरें अब 23 जून को होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि लंबित मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय सामने आ सकता है। वहीं एचआरटीसी में कर्मचारियों के आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी के बीच सरकार और निगम प्रबंधन के कदमों ने नए राजनीतिक और कर्मचारी विवाद को जन्म दे दिया है। एक ओर सरकार ने चालक एवं परिचालक यूनियनों के साथ 23 जून को उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक बुलाकर बातचीत का रास्ता खोला है, वहीं दूसरी ओर एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर का शिमला से चंबा तबादला कर दिया गया है। इस पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू