Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Shimla: 20 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक, विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

18 जुलाई, 2026 08:15 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का शुभारंभ 15 अगस्त के बाद बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें 10 से 12 बैठकें हो सकती हैं। मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश में धीमे पड़े मानसून के अब रफ्तार पकड़ने की संभावना है, जिससे निपटने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अभी से संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी एवं आवश्यक स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।


विभिन्न विभागों की तरफ से आने वाले प्रस्तावों के आधार पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में सीबीएसई शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े विषय पर चर्चा की संभावना है। बैठक में इंटरनैट मीडिया को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सरकार इसको संवेदनशील मुद्दा मानकर चल रही है, क्योंकि बिना पंजीकरण के चल रहे इंटरनैट मीडिया पोर्टल और चैनलों के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने संबंधी निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में यदि कोई बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के सनसनीखेज, भ्रामक और समाज में अशांति फैलाने वाली खबरें प्रसारित करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।


मुख्यमंत्री चंडीगढ़ रवाना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए। मुख्यमंत्री रात्रि को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में विश्राम करने के बाद रविवार काे वापस शिमला लौट आएंगे। उन्होंने चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शिमला में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना