Saturday, August 29, 2026
BREAKING
'मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सड़क पर उतरकर की सफाई मोहाली डिंपल म\र्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, खुलेंगे ह\त्या के राज नेपाल की बाढ़ में तरनतारन के तीन लोग लापता, 25 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क हरियाणा में ठप हो सकती है आयुष्मान योजना, 480 अस्पतालों की चेतावनी... जानिए वजह हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हरियाणा ने रचा इतिहास: 15 लाख पौधे लगाने का टारगेट पूरा, HALSA का मेगा अभियान सफल CM सैनी के नूंह दौरे से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट Shimla: लोग दवाओं व इलाज के अभाव में गंवा रहे जान : जयराम Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम Una : 52 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

हिमाचल

Shimla: लोग दवाओं व इलाज के अभाव में गंवा रहे जान : जयराम

29 अगस्त, 2026 07:49 PM

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में लोग दवाइयों और बेहतर इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तरफ से नि:शुल्क दवा नीति के तहत भेजी जा रही राशि का राज्य सरकार सदुपयोग नहीं कर पा रही है। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए सैंकड़ों करोड़ रुपए सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के वापस कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। ऐसे समय में केंद्र सरकार हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भरपूर सहयोग दे रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार लगातार केंद्र पर हिमाचल को सहयोग न देने का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सामने आए आंकड़े राज्य सरकार के दावों की पोल खोलते हैं।

अतारांकित प्रश्न संख्या 1777 के जवाब में सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नि:शुल्क दवा योजना के तहत पिछले 3 वर्षों में 211.29 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए, जिनमें से केवल 165.60 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए, जबकि 45.69 करोड़ रुपए यानी लगभग एक-चौथाई राशि खर्च नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में केंद्र द्वारा हिमाचल को 80.10 करोड़ रुपए में से 66.22 करोड़ रुपए, वर्ष 2025-26 में 95.30 करोड़ रुपए में से 74.31 करोड़ रुपए और वर्ष 2026-27 में 1 अगस्त, 2026 तक 35.89 करोड़ रुपए में से 25.07 करोड़ रुपए ही खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवा में बजट का उपयोग न कर पाना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि इसका सीधा खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ रही है, लेकिन राज्य सरकार अपनी प्रशासनिक अक्षमता का ठीकरा केंद्र के सिर फोड़ने में लगी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम

Hamirpur: नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्र के संपर्क में हिमाचल सरकार : सीएम

Una : 52 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

Una : 52 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

Shimla: जयराम ठाकुर ने खत्म करवाया टैक्सी ऑप्रेटरों का धरना, सुक्खू सरकार से की ये बड़ी मांग

Shimla: जयराम ठाकुर ने खत्म करवाया टैक्सी ऑप्रेटरों का धरना, सुक्खू सरकार से की ये बड़ी मांग

टांडा के बाद अब IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 मरीज मिले संक्रमित

टांडा के बाद अब IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 मरीज मिले संक्रमित

Chamba: 434 श्रद्धालुओं ने पैदल और 64 ने हैली टैक्सी से की मणिमहेश यात्रा

Chamba: 434 श्रद्धालुओं ने पैदल और 64 ने हैली टैक्सी से की मणिमहेश यात्रा

हिमाचल में कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों को 15 वर्ष चलाने की अनुमति देगी सरकार : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल में कॉन्ट्रैक्ट कैरेज वाहनों को 15 वर्ष चलाने की अनुमति देगी सरकार : मुकेश अग्निहोत्री

Hamirpur: लॉटरी टैंडर तत्काल वापस लें, हिमाचल में जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं : अनुराग

Hamirpur: लॉटरी टैंडर तत्काल वापस लें, हिमाचल में जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं : अनुराग

विधानसभा-शून्यकाल : प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान में घर बनाने को 7 लाख देंगे : सुक्खू

विधानसभा-शून्यकाल : प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान में घर बनाने को 7 लाख देंगे : सुक्खू

Shimla: विधानसभा परिसर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं

Shimla: विधानसभा परिसर में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू

विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू