Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज

29 जून, 2026 08:55 PM

शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पर्यावरण शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छात्र पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहेंगे। इसी उद्देश्य से यूनैस्को और हिमाचल प्रदेश सरकार ने ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ एक्टीविटी कैलेंडर 2026-27 जारी किया है, जिसके तहत स्कूलों में साल भर पर्यावरण संरक्षण अभियान चलेगा। यानी ग्रीन एक्टीविटीज चलेंगी। इस कैलेंडर के माध्यम से प्रत्येक महीने पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में साल भर का रोडमैप तैयार किया गया है।

विभाग की मानें तो इससे छात्रों में केवल जागरूकता ही पैदा नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण उनकी दैनिक आदतों का हिस्सा बनेगा। गौर हो कि शिक्षा विभाग ने एचपी फ्यूचर पहल के तहत ग्रीन एजुकेशन रिपोर्ट, दक्षता-आधारित शिक्षा एवं 21वीं सदी के कौशलों पर आधारित रिपोर्ट, ग्रीन स्कूल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स, ईको क्लब टूलकिट और विभिन्न हितधारकों के लिए 6 क्रियान्वयन-उन्मुख कार्यपत्र भी जारी किए हैं। इन संसाधनों के माध्यम से राज्य में पर्यावरण शिक्षा को नीति स्तर से आगे बढ़ाकर स्कूलों में प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के अनुरूप की गई है। विभाग की मानें तो इससे छात्र भविष्य की चुनौतियों विशेषकर जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए अधिक सक्षम बनेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू