Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• मतदाता सूचियों को दुरुस्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी : अनिल विज • मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम • जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ें : रणदीप सुरजेवाला • युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती और बेटियों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा • स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही मानव जाति का सबसे बड़ा धर्म : अनिल विज • अशोक सिंहल ने अपना जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाने के लिए समर्पित किया : नायब सिंह सैनी • IPS राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में फरीदाबाद हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के व्यापक पुलिस बंदोबस्त • हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फरीदाबाद में 'नमो' मैराथन को दिखाई हरी झंडी, शिखर धवन हुए शामिल • Shimla: पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री • Shimla: प्रदेश में लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की तैयारी, 2,500 पशु हो चुके संक्रमित

हिमाचल

Shimla: पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

27 सितंबर, 2026 08:31 PM

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, वीरता पुरस्कार विजेताओं और सेवारत जवानों के कल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 2,263 लाभार्थियों को 17.09 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। सैनिकों और उनके परिवारों के पुनर्वास व सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पैंशन के रूप में 968 लाभार्थियों को 6.13 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि 1,084 वीरता पुरस्कार विजेताओं को 3 करोड़ रुपए की सम्मान राशि जारी की गई।


इसके अतिरिक्त, कर्त्तव्य पालन के दौरान शहीद या दिव्यांग हुए 57 रक्षा कर्मियों के आश्रितों को 7.62 करोड़ रुपए और आपात स्थिति में सेवारत जवान के आकस्मिक निधन पर परिजनों को 75,000 रुपए की तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला में भर्ती रैलियों के लिए 2.28 करोड़ रुपए और मंडी स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा प्रशिक्षण अकादमी को 10.26 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सशस्त्र सेनाओं में योगदान देने की एक लंबी और गौरवशाली परंपरा रही है। राज्य के वीर जवान अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम सैनिक कल्याण से संबंधित बुनियादी ढांचे, भर्ती प्रशिक्षण सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर सुदृढ़ करते रहेंगे ताकि संकट की घड़ी में और सामान्य जीवन में उन्हें हरसंभव सहायता मिल सके।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: प्रदेश में लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की तैयारी, 2,500 पशु हो चुके संक्रमित

Shimla: प्रदेश में लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की तैयारी, 2,500 पशु हो चुके संक्रमित

शिमला में टनल निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, सुरक्षा ऑडिट और मुआवजे की उठाई मांग

शिमला में टनल निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, सुरक्षा ऑडिट और मुआवजे की उठाई मांग

Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन

Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन

CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य

CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य

हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग

शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

हिमाचल में MIS के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब की खरीद, CM सुक्खू बोले- 17,000 से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

हिमाचल में MIS के तहत 8,000 टन से ज्यादा सेब की खरीद, CM सुक्खू बोले- 17,000 से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन