Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Shimla: नाबालिगा से दुष्कर्म मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

24 जून, 2026 06:54 PM

रामपुर बुशहर : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने बुधवार को आरोपी ललित मोहन (32) पुत्र गोपी चंद गांव व डा. पांगी तहसील कल्पा जिला किन्नौर को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 10,000 रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी उप-जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि पीड़िता जो 2022 में 14 वर्ष की थी तथा 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी, नवम्बर 2022 में वह अपनी सहेलियों के साथ लंच टाइम में स्कूल के मैदान में बैठी थी तो उसी समय आरोपी वहां आया और उन सब को घुमाने के लिए अपनी गाड़ी में ले गया। गाड़ी में 2 व्यक्ति पहले से ही बैठे थे, थोड़ा आगे जाने के बाद आरोपी ने सभी को सिवाय बाल पीड़िता के गाड़ी से बाहर उतार दिया।


वह गाड़ी को काशंग नाला में ले गया तथा गाड़ी में ही पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने इस बारे किसी को नहीं बताया। दिसम्बर, 2022 में पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसकी माता उसे अस्पताल ले गई, जहां पर बाल पीड़िता का प्रैग्नैंसी टैस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके चलते डाक्टर ने पुलिस को सूचित किया। माता के पूछने पर पीड़िता ने सारी बात बताई, इस पर थाना रिकांगपिओ में मुकद्दमा दर्ज किया गया। बाल पीड़िता के पेट में पाया गया भ्रूण का बायोलॉजिकल पिता आरोपी डीएनए टैस्ट में साबित हुआ। अदालत ने सभी साक्ष्य डीएनए रिजल्ट को मद्देनजर रखते हुए आरोपी को यह सजा सुनाई। सरकार की तरफ से मुकद्दमे की पैरवी उप-जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना