Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
हरियाणा में क्रोनिक रोगों की रोकथाम के लिए आयुष पद्धतियों पर जोरः आरती राव कौशल कर्मियों की मांगों के समर्थन में 19 अगस्त को पंचकूला में कांग्रेस करेगी प्रदर्शनः भूपेंद्र सिंह हुड्डा महंगाई की मार झेल रही जनता पर मुख्यमंत्री सैनी ने चलाया प्रॉपर्टी टैक्स का नया वार: राव नरेंद्र सिंह सरकार की वादाखिलाफी और लापरवाही से सड़कों पर हजारों टन कचरा, बढ़ा बीमारियों का खतरा : सैलजा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकारः अंशुल छत्रपति 618 करोड़ रुपए के बकाए पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का सरकार को अल्टीमेटम मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

हिमाचल

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

11 अगस्त, 2026 08:21 PM

शिमला : अग्निशमन विभाग में 46 नए वाहन शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में शिमला जिले में 9, कांगड़ा में 8, मंडी और सोलन में 5-5, हमीरपुर, ऊना, चम्बा और लाहौल-स्पीति में 3-3, सिरमौर, बिलासपुर व कुल्लू में 2.2 तथा किन्नौर जिले में एक वाहन भेजा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा किसी भी आपदा या आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि 37 और नए अग्निशमन वाहनों की खरीद की प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है तथा इसके लिए 65.33 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में 9.60 करोड रुपए की लागत से 22 अग्निशमन वाहन खरीदे गए और उन्हें संबंधित अग्निशमन इकाइयों को उपलब्ध करवाया गया।

4.85 करोड़ रुपए की लागत से अग्निशमन चौकी बिझड़ी के भवन का निर्माण कार्य पूरा
मुुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 4.85 करोड़ रुपए की लागत से अग्निशमन चौकी बिझड़ी के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और नादौन और इंदौरा में उप अग्निशमन केंद्रों के भवनों के निर्माण पर साढ़े तीन-तीन करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंडाघाट के उप-अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए भी 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए एवं स्तरोन्नत उप अग्निशमन केंद्रों और अग्निशमन चौकियों के लिए 3.85 करोड़ रुपए की लागत से 8 वाटर टैंडर खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए नई अग्निशमन चौकियां और केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल

कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल

कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर

कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर

देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य

देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य

आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है, दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाएं, ज्ञान का आदान-प्रदान आपकी इंटरपर्सनल स्किल्स को करेगा मजबूत: अनुराग सिंह ठाकुर

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Hamirpur News: संसद में हंगामे पर फूटा सांसद अनुराग ठाकुर का गुस्सा, राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों पर साधा निशाना