Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

मनोरंजन

Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल

11 सितंबर, 2026 11:24 AM

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ लो बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। इस लिस्ट में 'हनुमान अंश', 'टॉक्सिक', 'इरुमुडी' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं। थिएटर में रिलीज होते ही ये फिल्में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी में हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

गुरुवार को कैसा रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन
'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। ये मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, बुधवार को 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 212.44 करोड़ हो गया है।

लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने
साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए आज 16 दिन हो गए हैं।'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 8.94 करोड़ कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को 'टॉक्सिक' ने 0.60 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 248.24 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 339 करोड़ हो गया है।

घट रही है 'इरुमुडी' की कमाई
रवि तेजा का फिल्म 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 'इरुमुडी' ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। 'इरुमुडी' ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'इरुमुडी' ने 21वें दिन 1.60 की दमदार कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 174.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 225 करोड़ रुपये हो गया है।

'हनुमान अंश' मचा रही कोहराम
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। 'हनुमान अंश' महज दो करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से 'हनुमान अंश' ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। वहीं, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। गुरुवार को यानी 35वें दिन 'हनुमान अंश' ने 10.00 करोड़ रुपये कमा डाले। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 163.13 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 192.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में अभी और बढ़त देखने को मिलेगी क्योंकि ये मूवी आज यानी 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े

Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े

शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल

शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल

8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

'बहुत ज्यादा वायरल हो गया', क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की अफवाहों पर फिर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

'बहुत ज्यादा वायरल हो गया', क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की अफवाहों पर फिर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?

परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी