Thursday, April 16, 2026
BREAKING
संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक मुंबई आतंकी नेटवर्क केस में महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में नीट एस्पिरेंट से 8 घंटे पूछताछ दिल्ली में आज से पहले चरण के लिए शुरू होगी जनगणना देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने को पूरी तरह तैयार: पीएम मोदी BRICS बैठक में भारत ने लाइफस्टाइल और मेंटल हेल्थ पर दिया जोर शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले RCB की दमदार जीत, LSG को 5 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची बेंगलुरु अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है' मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा 'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

खेल

RCB की दमदार जीत, LSG को 5 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची बेंगलुरु

16 अप्रैल, 2026 11:25 AM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चौथा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए सीजन के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की।

आरसीबी 5 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में ‘नंबर-1’ बन गई है। वहीं, एलएसजी 5 में से 3 मुकाबले गंवाकर सातवें स्थान पर मौजूद है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 रन पर सिमट गई। इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए। मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस पारी में मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 38 रन जुटाए। उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकाले। क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में आरसीबी ने महज 15.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने 1.4 ओवर में महज 9 के स्कोर पर फिलिप सॉल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
पड्डिकल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 23 रन बनाए।

इस टीम ने 122 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था। यहां से टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अवेश खान ने 2 विकेट निकाले।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर बायर्न ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर बायर्न ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

महज 24 रन देकर 4 विकेट, रसिख सलाम डार के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि

महज 24 रन देकर 4 विकेट, रसिख सलाम डार के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि

पीएनजी को 1-0 से हराकर न्यूजीलैंड ने फीफा विमेंस वर्ल्ड कप में बनाई जगह

पीएनजी को 1-0 से हराकर न्यूजीलैंड ने फीफा विमेंस वर्ल्ड कप में बनाई जगह

MI vs PBKS, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

MI vs PBKS, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

पूर्व भारतीय बल्लेबाज Vinod Kambli को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, दोस्त ने किया खुलासा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज Vinod Kambli को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, दोस्त ने किया खुलासा

म्यूनिख ओपन 2026: ज्वेरेव ने केकमैनोविक को हराकर अगले दौर में बनाई जगह

म्यूनिख ओपन 2026: ज्वेरेव ने केकमैनोविक को हराकर अगले दौर में बनाई जगह

साकिब हुसैन : गहने बेचकर मां ने दिलाए जूते, डेब्यू मैच में गेंदबाजी से छाया 'बिहार का लाल'

साकिब हुसैन : गहने बेचकर मां ने दिलाए जूते, डेब्यू मैच में गेंदबाजी से छाया 'बिहार का लाल'

IPL 2026 : आज आरसीबी और लखनऊ के बीच होगी कांटे की टक्कर

IPL 2026 : आज आरसीबी और लखनऊ के बीच होगी कांटे की टक्कर

विजडन में भारतीय क्रिकेटर्ज का राज, Indian Cricketers की झोली में आए नौ में से सात अवॉर्ड

विजडन में भारतीय क्रिकेटर्ज का राज, Indian Cricketers की झोली में आए नौ में से सात अवॉर्ड

हार्दिक पांड्या औसत दर्जे के कप्तान, सदागोपन रमेश ने की हार्दिक की कप्तानी की आलोचना

हार्दिक पांड्या औसत दर्जे के कप्तान, सदागोपन रमेश ने की हार्दिक की कप्तानी की आलोचना