Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

बाज़ार

RBL बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा तीन गुना बढ़कर 230 करोड़ रुपए

26 अप्रैल, 2026 04:41 PM

मुंबई : आरबीएल बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक बढ़कर 230 करोड़ रुपए रहा। निजी क्षेत्र के इस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 69 करोड़ रुपए था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 822 करोड़ रुपए रहा। एक बयान के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सात प्रतिशत बढ़कर 1,671 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में 1,563 करोड़ रुपए थी। 

हालांकि, बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) घटकर 4.41 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पहले 4.89 प्रतिशत और अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में 4.63 प्रतिशत था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान प्रावधान 14 प्रतिशत घटकर 678 करोड़ रुपए रह गए, जिससे परिचालन लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 955 करोड़ रुपए रहा। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने ऋण पोर्टफोलियो में सुधार दर्ज किया।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात मार्च 2026 के अंत तक घटकर 1.18 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पहले 2.60 प्रतिशत था। भविष्य की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर सुब्रमण्यम कुमार ने कहा कि अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों के साथ चालू वित्त वर्ष में वृद्धि की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है। 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट