तरनतारन (पंजाब)। 4 जून 2025 : तरनतारन के चेला गांव में बुधवार को पंचायत ज़मीन को लेकर बड़ा विवाद हो गया। गांव की सामूहिक ज़मीन को जोतने से रोकने पर एक व्यक्ति ने सरपंच पर गोली चला दी। गोली लगने से सरपंच बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है मामला?
गांव चेला की पंचायत ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को जजबीर सिंह नामक व्यक्ति ने उस जमीन को जबरदस्ती जोतना शुरू कर दिया। जब गांव के मौजूदा सरपंच ने इसका विरोध किया, तो बात इतनी बढ़ गई कि जजबीर सिंह ने सरपंच पर गोली चला दी।
गोली लगने से सरपंच गंभीर घायल
गोली लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने घायल सरपंच को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
गांव वालों ने बताया – 'जबरदस्ती कर रहा था कब्जा'
मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बताया कि आरोपी पहले से पंचायत की ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने सरपंच को जान से मारने की नीयत से गोली मारी।
पुलिस जांच में जुटी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि और कोई झगड़ा न हो।
गांव वालों की मांग – आरोपी पर हो सख्त कार्रवाई
गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जजबीर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।