Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

27 मार्च, 2026 08:41 PM

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने शुक्रवार को बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पाइपलाइन वाली प्राकृतिक गैस (Piped Natural Gas (PNG) का उपयोग शुरू कर दिया है, वे अब डीलर के पास जाए बिना और केवल अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी का उपयोग करके घर बैठे ही अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने पीएनजी उपयोगकर्ताओं के लिए अपने एलपीजी कनेक्शन को ऑनलाइन सरेंडर करना आसान बनाने के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, ‘मायपीएनजी-डी पोर्टल’ लॉन्च किया है।

इस अपडेट को साझा करते हुए मित्तल ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही पीएनजी का उपयोग शुरू कर दिया है, उन्हें अब अपना कनेक्शन सरेंडर करने के लिए एलपीजी डीलरों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। अब पंजीकृत मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी का उपयोग करके घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

मित्तल ने कहा कि पीएनजी उपभोक्ता घर बैठे ही एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। आपको डीलरशिप जाने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी चाहिए।

इस कदम का उद्देश्य प्रक्रिया को सरल बनाना और अधिक उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से अपने एलपीजी कनेक्शन छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि ये कनेक्शन उन परिवारों को उपलब्ध कराए जा सकें जिनके पास अभी तक पीएनजी की सुविधा नहीं है।

सचिव के अनुसार, पोर्टल लॉन्च होने के एक दिन के भीतर ही 1,797 उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। उन्होंने इन उपयोगकर्ताओं को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और अधिक लोगों से आगे आकर इस पहल का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कल से अब तक 1797 जिम्मेदार नागरिकों ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं! उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आप भी अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करें और उन लोगों की मदद करें जिनके पास पीएनजी तक पहुंच नहीं है।

सरकार का मानना है कि ऐसे कदम स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच बढ़ाने और एलपीजी कनेक्शनों का बेहतर वितरण सुनिश्चित करने में मदद करेंगे, खासकर उन लोगों के लिए जो अभी भी पारंपरिक ईंधन स्रोतों पर निर्भर हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी