Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

PM मोदी से मिलते ही बदले जिनपिंग के सुर ! बोले-भारत से दोस्ती ही सही विकल्प, सीमा विवाद का असर रिश्तों पर न पड़े

31 अगस्त, 2025 07:55 PM

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और चीन का मित्र बनना ही सही विकल्प है और दोनों देशों को सीमा विवाद को अपने संबंधों को परिभाषित नहीं करने देना चाहिए। यह वार्ता शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर तियानजिन में हुई।शी ने कहा कि भारत और चीन को अपने सीमावर्ती इलाकों में शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि सहयोगी हैं और ‘‘एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं, बल्कि विकास का अवसर’’ हैं।

चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक दोनों देश इस व्यापक दिशा पर कायम रहेंगे, उनके रिश्ते स्थिर और दीर्घकालिक विकास की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने भारत को ‘‘हाथी’’ और चीन को ‘‘ड्रैगन’’ बताते हुए कहा कि दोनों को मिलकर ‘‘एक-दूसरे की सफलता का जश्न’’ मनाना चाहिए और ‘‘ड्रैगन और हाथी का सहयोगात्मक नृत्य’’ ही सही विकल्प है।शी ने इस साल भारत-चीन राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखना होगा। उन्होंने आपसी विश्वास को गहरा करने, आदान-प्रदान और लाभकारी सहयोग बढ़ाने, एक-दूसरे की चिंताओं पर ध्यान देने और बहुपक्षीय सहयोग के जरिए साझा हितों की रक्षा करने का आह्वान किया।

शी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एकतरफा नीतियों पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को बहुपक्षवाद को बनाए रखने, एक बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था बनाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। शी ने कहा कि भारत और चीन के कंधों पर अपने नागरिकों के भले के साथ-साथ विकासशील देशों की एकजुटता और मानव समाज की प्रगति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘‘दुनिया इस समय सदी में एक बार आने वाले बदलावों से गुजर रही है’’ और ऐसे दौर में भारत और चीन जैसी दो प्राचीन सभ्यताएं और दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश अहम भूमिका निभा सकते हैं

।उन्होंने यह भी कहा कि भारत और चीन ग्लोबल साउथ के सबसे पुराने सदस्य हैं, इसलिए उन्हें दक्षिणी गोलार्ध के देशों की आवाज़ को मज़बूती से उठाना चाहिए। यह बैठक लगभग 10 महीनों के बाद मोदी और शी के बीच पहली मुलाकात थी। यह ऐसे समय हुई है जब अमेरिका की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है और भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव देखा जा रहा है। ऐसे माहौल में भारत-चीन के बीच हुई यह वार्ता कूटनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित