Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

PM मोदी का कनाडा में गर्मजोशी से स्वागत, G7 समिट में कई ग्लोबल लीडर्स से होगी मुलाकात

18 जून, 2025 02:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कनाडा के कनानास्किस पहुंचे, जहां उन्हें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने G7 समिट के लिए औपचारिक रूप से स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री मोदी की एक दशक बाद कनाडा की पहली यात्रा है और वह इस समिट में हिस्सा लेने के लिए तीन देशों के दौरे पर निकले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “वैश्विक प्रगति और सहयोग के लिए सेतु निर्माण। कनाडा के प्रधानमंत्री @MarkJCarney ने G7 समिट में प्रधानमंत्री @narendramodi का स्वागत किया।”

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें हुईं, जिनमें मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे मयोंग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शामिल हैं। गौरतलब है कि यह मुलाकातें ऐसे समय पर हो रही हैं जब भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी। इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई जानें गई थीं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर G7 देशों, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के साथ विचार साझा करेंगे। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऊर्जा के आपसी संबंधों तथा क्वांटम टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “G7 समिट में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी में उतरा हूं। इस दौरान सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात करूंगा और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करूंगा। साथ ही, ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर बल दूंगा।” बता दें कि G7 समूह जिसमें विश्व की सात प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा, तथा यूरोपीय संघ। यह प्रधानमंत्री मोदी की G7 सम्मेलन में छठी भागीदारी है।

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से भी बातचीत करेंगे। यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के समय खराब हो गए थे। हाल के महीनों में भारत और कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों के बीच संपर्क बहाल हुआ है और दोनों देश नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति पर विचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कनाडा में लगभग 24 घंटे रुकेंगे, इस दौरान वे शिखर सम्मेलन की बैठकों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे, जिसके बाद वे बुधवार सुबह क्रोएशिया रवाना होंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर