Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Parliament Winter Session Live Updates: सेशन की शुरुआत में विपक्ष से बोले पीएम मोदी – ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए

01 दिसंबर, 2025 01:47 PM

सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के कुछ ही दिनों बाद हो रहा है, जिसका असर सदन की कार्यवाही पर साफ दिखाई दे सकता है।

सत्र शुरू होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और विपक्ष पर सीधा निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के कुछ दल अभी भी पराजय की निराशा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को संदेश दिया कि वे हार को भुलाकर 'सही और रचनात्मक मुद्दे' उठाएं ताकि यह सत्र देश में 'ऊर्जा भरने का काम' कर सके। पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि संसद ड्रामे का केंद्र नहीं है और ड्रामा करने के लिए संसद के बाहर कई जगहें हैं। उनका इशारा उन विपक्षी दलों की ओर था, जो बिहार चुनाव में हार के बाद भी सदन में हंगामा करने की तैयारी में हैं।

ओम बिरला ने साझा किया महत्वपूर्ण पोस्ट
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ठीक पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी माननीय सदस्यों से सत्र में रचनात्मक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। स्पीकर बिरला ने संसद का महत्व बताते हुए कहा, "संसद राष्ट्र की अपेक्षाओं, जन आकांक्षाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति का सर्वोच्च मंच है।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद का हर सत्र हमें कर्तव्य-निष्ठा, संयम और लोककल्याण की ओर प्रेरित करता है, जो कि जनप्रतिनिधित्व की भावना को और मजबूत बनाता है।स्पीकर ने अपनी पोस्ट के अंत में आशा व्यक्त की कि सभी सांसद लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं को मजबूत करेंगे और अपनी सक्रिय भागीदारी से इस सत्र को उत्पादक बनाने में सार्थक योगदान देंगे। यह अपील ऐसे समय में आई है जब शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने की आशंका है।

पीएम मोदी ने पहली बार चुने गए सांसदों के लिए मांगा मौका
अपने संबोधन में पीएम ने ने एक महत्वपूर्ण बात पर जोर दिया। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि पहली बार चुनकर आए युवा सांसदों को सदन में अधिक बोलने का मौका मिलना चाहिए। उनका मानना है कि इन नए सदस्यों के अनुभवों का लाभ देश को मिलना चाहिए और संसद की कार्यवाही में उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस