Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

Pan Masala New Rule 2026: 1 फरवरी 2026 से बदल जाएंगे पान मसाला पैकिंग के नियम, होने जा रहा बड़ा बदलाव

04 दिसंबर, 2025 07:09 PM

सरकार ने पान मसाला उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। अब पान मसाला के सभी पैकेटों—चाहे वे छोटे हों या बड़े—पर एमआरपी (MRP) और लीगल मेट्रोलॉजी रूल्स, 2011 के तहत दी जाने वाली सभी अनिवार्य जानकारियों को छापना होगा। नया नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने लीगल मेट्रोलॉजी (Packaged Commodities) सेकंड (अमेंडमेंट) रूल्स, 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत सभी निर्माता, पैकर और आयातक इन नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए बाध्य होंगे।

क्या बदला है?
पहले छोटे पैकेट, जैसे कि 10 ग्राम या उससे कम वजन वाले पाउच पर एमआरपी छापना जरूरी नहीं था। इन्हें लीगल मेट्रोलॉजी के नियम 26(a) के तहत छूट मिली हुई थी लेकिन अब यह छूट हटा दी गई है और पान मसाला के लिए नया विशेष नियम जोड़ा गया है। इसके बाद हर आकार के पैकेट पर एमआरपी और सभी आवश्यक जानकारियां शामिल करना अनिवार्य होगा।

MRP अनिवार्य क्यों?
सरकार के अनुसार, एमआरपी अनिवार्य करने का उद्देश्य पान मसाला पर लगने वाले जीएसटी की सही गणना और वसूली सुनिश्चित करना है, क्योंकि जीएसटी एमआरपी के आधार पर तय होता है। इससे जीएसटी काउंसिल के निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने में मदद मिलेगी और टैक्स चोरी की संभावना भी कम होगी। सभी पैकेटों पर स्पष्ट कीमतें दिखाई देने से उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा, क्योंकि अब छोटे पैकेटों पर गलत या भ्रामक कीमतें दिखाने का जोखिम समाप्त हो जाएगा। मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव से उपभोक्ता अधिक पारदर्शिता के साथ सही कीमत पर खरीदारी कर सकेंगे।

वर्तमान में पान मसाला और तंबाकू पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है। इसके अलावा, इन उत्पादों पर अलग-अलग दर से कंपनसेशन सेस भी लगता है, जिसे 31 मार्च 2026 तक चार वर्षों के लिए बढ़ाया गया है। इस सेस से प्राप्त राशि का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के दौरान राज्यों को हुए जीएसटी नुकसान की भरपाई के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने में किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे