Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

Pakistan-Afghanistan जंग तेज! तालिबान का 25 PAK चौकियों पर कब्जा, 58 पाक सैनिक ढेर व जेट तबाह

12 अक्टूबर, 2025 06:49 PM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर गंभीर झड़पें शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान द्वारा काबुल पर एयर स्ट्राइक के जवाब में अफगानी सेना ने पाकिस्तानी सीमा पर मोर्चा खोल दिया। अफगानी सेना की जवाबी कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। इस संघर्ष के केंद्र में कुनर और हेलमंद जिले हैं। अफगानिस्तान ने रविवार को दावा किया कि उसने सीमा पर रात भर चलाए गए अभियानों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। यह कार्रवाई अफगान अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान द्वारा बार-बार उनके क्षेत्र और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के जवाब में की गई।

इस सप्ताह की शुरुआत में अफगान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर राजधानी काबुल और देश के पूर्वी हिस्से में एक बाजार पर बमबारी करने का आरोप लगाया था, हालांकि पाकिस्तान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया है। इसके साथ ही अफगान-तालिबान बलों ने कुनर, नंगरहार, हेलमंद, पक्तिया और खोस्त प्रांतों में बख्तरबंद यूनिट, आर्टिलरी और स्ट्राइक ड्रोन तैनात किए हैं, विशेष रूप से डूरंड लाइन के पास भारी सतत चौकसी के लिए। अफगान अधिकारियों के अनुसार, यह तैनाती इस संदेश के रूप में है कि अगर पाकिस्तान ने सीमा का उल्लंघन किया तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा। तालिबान सूत्रों का दावा है कि उन्होंने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

आधी रात को शुरू हुआ मोर्चा
शनिवार की रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर संघर्ष शुरू हुआ। अंगूर अड्डा, बाजौर, कुर्रम, दीर, चित्राल और बलूचिस्तान के कई चेक पोस्ट पर गोलाबारी हुई। अफगानी सेना ने दुरंड लाइन पार करते हुए कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा किया और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद जब्त किए।

पाकिस्तान का जवाबी हमला
पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अफगानी चौकियों को नष्ट किया। इस हमले में अफगानी सेना के भी सैनिक मारे गए। पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

पाकिस्तान का तर्क व अफगानिस्तान की चेतावनी
पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान अपने नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए मजबूरन जवाबी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह का सीमा उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायत खोवाराजम ने कहा कि अगर पाकिस्तान भविष्य में सीमा का उल्लंघन करता है, तो उसे और भी सख्त जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक का कारण
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को काबुल में शरण दी है। पाकिस्तान का कहना है कि उसने अपने सैनिकों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित