Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

New Labour Code Impact: नए लेबर कोड से हिला बैंकिंग सेक्टर, HDFC सहित कई बैंकों को बड़ा झटका!

22 जनवरी, 2026 04:51 PM

देश में नए लेबर कोड लागू होने के बाद दिसंबर तिमाही (Q3) में कॉरपोरेट सेक्टर पर इसका सीधा असर दिखने लगा है। प्रमुख आईटी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है, वहीं बैंकिंग सेक्टर को भी इस बदलाव से बड़ा झटका लगा है। तिमाही नतीजों के मुताबिक, HDFC जैसे बड़े बैंकों सहित एक दर्जन से ज्यादा बैंकों, NBFCs और इंश्योरेंस कंपनियों पर कुल मिलाकर करीब 1,500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा है, क्योंकि कंपनियों को नए श्रम नियमों के तहत कर्मचारियों से जुड़े लाभ और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करना पड़ा है।

HDFC बैंक को सबसे बड़ा झटका
सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेक्टर पर पड़ा है, इसके बाद NBFCs और इंश्योरेंस कंपनियों का नंबर आता है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक को सबसे बड़ा झटका लगा है। बैंक ने करीब 800 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्च की जानकारी दी है। HDFC बैंक के CFO श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने एनालिस्ट कॉल में बताया कि कर्मचारियों की नौकरी की अवधि अलग-अलग संस्थानों में अलग होती है और यह अनुमान उपलब्ध सर्वोत्तम आंकड़ों और वैज्ञानिक गणना के आधार पर लगाया गया है।

ICICI, यस बैंक और मिड-साइज बैंकों पर भी असर
ICICI बैंक ने करीब 145 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया है, जबकि यस बैंक ने लगभग 155 करोड़ रुपए के असर की बात कही है। मिड-साइज बैंकों पर भी दबाव दिखा है। फेडरल बैंक ने 20.8 करोड़ रुपए और RBL बैंक ने करीब 32 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च दर्ज किया है। ICICI बैंक के ग्रुप CFO अनिंद्या बनर्जी ने कहा कि मौजूदा स्थिति के आधार पर अतिरिक्त देनदारी का अनुमान लगाया गया है और आने वाले समय में नए नियमों के चलते रोजमर्रा के खर्च में कुछ बढ़ोतरी बनी रह सकती है।

नए लेबर कोड में क्या बदला?
नए लेबर कोड के तहत कुल सैलरी में बेसिक सैलरी का हिस्सा बढ़ाना अनिवार्य किया गया है। इससे प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट जैसे खर्च बढ़ जाते हैं। इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ता है, जहां कर्मचारियों की संख्या ज्यादा और स्थायी है। बड़े शाखा नेटवर्क और फ्रंट-एंड स्टाफ वाले बैंकों व इंश्योरेंस कंपनियों के लिए यह बोझ आगे भी बना रह सकता है।

NBFCs और इंश्योरेंस कंपनियां भी प्रभावित
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों पर भी नए लेबर कोड का असर पड़ा है, हालांकि यह बैंकों के मुकाबले कुछ कम रहा। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने करीब 61 करोड़ रुपए, L&T फाइनेंस ने 29 करोड़ रुपए और टाटा कैपिटल ने लगभग 33 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्च की जानकारी दी है। वहीं, सरकारी बैंकों पर इसका असर अपेक्षाकृत सीमित रहा है, क्योंकि उनके कर्मचारियों की सैलरी और लाभ पहले से ही वेतन समझौतों के तहत तय होते हैं, जिनमें कई सुविधाएं पहले से शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान