Monday, July 13, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

हिमाचल

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

13 जुलाई, 2026 06:53 PM

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के कामकाज से जनता के साथ-साथ उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश हैं, क्योंकि न तो वह उपमुख्यमंत्री की सुनते हैं और न ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों की। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विपाशा सदन मंडी में सोमवार को आयोजित द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने शिक्षा मंत्री को द्रंग के देऊरी स्कूल में उद्घाटन करने से रोके जाने की घटना को चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए कहा कि अपनी कुर्सी बचाने और हाईकमान को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री मंत्रियों का अपमान करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं, और ऐसी जलालत झेलने से अच्छा तो मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए था।

बहुमत से डरे हैं मुख्यमंत्री
जयराम ने कहा कि जनता ने पंचायत चुनावों के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है, जिसका 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अब उतराई का समय शुरू हो चुका है। आपदा एक्ट की आड़ लेकर चुनाव टालने और जीतने के बाद भी डेढ़ महीने तक शपथ न दिलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत से डरे हुए हैं और जनादेश को प्रभावित करने के लिए धनबल व सत्ता का डर दिखाकर जीते हुए प्रतिनिधियों को खरीदने का असफल प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनमें हताशा है।

सरकार सिर्फ नादौन में कर रही काम
जयराम ने कहा कि भाजपा 3 नगर निगम बनाने में कामयाब रही, जबकि कांग्रेस केवल पालमपुर जीत सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यकाल में मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर की पूरी तरह अनदेखी कर काम ठप्प किए गए हैं और सरकार सिर्फ नादौन में काम कर रही है। यहां मुख्यमंत्री खुद जिला परिषद की 4 में से मात्र 1 सीट जीत पाए और भाजपा ने 3 सीटें जीतीं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

Himachal : मछली पालन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, PMMSY के तहत मिल रहा 40 से 60% तक अनुदान

Himachal : मछली पालन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, PMMSY के तहत मिल रहा 40 से 60% तक अनुदान

Himachal :

Himachal : "युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता", शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा

Shimla: डिपुओं में सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, चीनी व मलका दाल फिर गायब

Shimla: डिपुओं में सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, चीनी व मलका दाल फिर गायब

Himachal : 'हाई वैल्यू नट मिशन' के जरिए किसानों की आय बढ़ाएगी हिमाचल सरकार, 2031 तक बदलेगी बागवानी की तस्वीर

Himachal : 'हाई वैल्यू नट मिशन' के जरिए किसानों की आय बढ़ाएगी हिमाचल सरकार, 2031 तक बदलेगी बागवानी की तस्वीर

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अफसरों का किया तबादला

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अफसरों का किया तबादला

75 सड़कें बंद... 29 ट्रांसफार्मर प्रभावित, हिमाचल में मानसून की बारिश ने मचाई तबाही, अगले 5 दिनों तक येलो अलर्ट

75 सड़कें बंद... 29 ट्रांसफार्मर प्रभावित, हिमाचल में मानसून की बारिश ने मचाई तबाही, अगले 5 दिनों तक येलो अलर्ट

जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई तक हाउस लिस्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा, 15 जुलाई तक हाउस लिस्टिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश

राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' मामला: कंगना का कांग्रेस पर 'दोहरे रवैये' का आरोप, बोलीं- आस्था के नाम पर राजनीति करना बंद करे

राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' मामला: कंगना का कांग्रेस पर 'दोहरे रवैये' का आरोप, बोलीं- आस्था के नाम पर राजनीति करना बंद करे

अब भूस्खलन से पहले मिलेगी सटीक चेतावनी, IIT मंडी ने लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम किया विकसित

अब भूस्खलन से पहले मिलेगी सटीक चेतावनी, IIT मंडी ने लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम किया विकसित