Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार : नायब सिंह सैनी • गृह मंत्री अमित शाह खुद दिवाली पर प्रदर्शन कर व्यापारियों को कर गए परेशान: अशोक बुवानीवाला • '1857 की क्रांति विद्रोह नहीं, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था', अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन पर गृह मंत्री शाह बोले • महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई • 'हिम्मत है तो संसद में आकर चर्चा करें', करनाल में राहुल गांधी को अमित शाह ने दी चुनौती • धान खरीद पोर्टल की तकनीकी खामियों से किसान परेशान, सरकार तत्काल समाधान करे : सैलजा • पीपीएससी मेन्स के रिजल्ट पर पंजाब में बवाल, रवनीत बिट्टू, ढिल्लों और सुनील जाखड़ ने धांधली का आरोप, सीबीआई जांच की मांग • पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले दर्ज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 40.37 लाख का जुर्माना लगाया • Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम • शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

हिमाचल

Mandi: हिमकेयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री : जयराम

05 नवंबर, 2026 06:54 PM

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू हुईं लोकप्रिय योजनाओं को बदनाम करने से बाज आएं और जनता को भ्रमित करना छोड़ दें। मुख्यमंत्री द्वारा चम्बा जिले के भरमौर में जनसभा के दौरान हिम केयर स्वास्थ्य योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी झूठ का सहारा लेकर पूर्व भाजपा सरकार को कोसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी सरकार की विदाई का समय नजदीक आया तो अब दुर्गम इलाकों की याद आ रही है। इन 4 वर्षों में इनके दर्शन तो हुए नहीं और अब जनता को भ्रमित करने के लिए हमारे समय में शुरू हुईं योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री इन 4 वर्षों में ऐसी कोई योजना शुरू ही नहीं करवा सके, जिसे लोग याद रख सकें लेकिन हमारी सबसे लोकप्रिय योजना को बदनाम करने पर जरूर तुले हुए हैं।

अपनी साख बचाने के लिए भागदौड़ कर रहे सुक्खू
जयराम ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि आप अगर खुद कोई अच्छा काम नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम उस योजना का गला घोंटने और बदनाम करने की कोशिश न करें जिसने 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा 80 लाख हिमाचलियों को दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अपनी साख बचाने के लिए भागदौड़ करने लगे हैं, जब जमीन उनके पैरों तले खिसक चुकी है। कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया तो अपनी हार का ठीकरा मंत्रियों पर फोड़ दिया, जबकि बाद में मंत्री दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री को ही इसका जिम्मेदार बताया।

देजी में बाढ़ की चपेट में आने वालों के लिए प्रकट कीं संवेदनाएं
वर्ष 2025 में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देजी में बाढ़ की चपेट में आकर असमय काल का ग्रास बने स्थानीय लोगों की आत्मिक शांति के लिए पंचायतवासियों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कथा में सम्मिलित होकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

शिक्षा मंत्री ने 2.50 करोड़ से निर्मित लोहट पुल का किया लोकार्पण, बोले- नई सड़कों का निर्माण निरंतर जारी...

खुशखबरी! दीपावली पर CM सुक्खू श्रमिकों को देंगे 6.10 करोड़ रुपए, 1444 परिवारों को मिलेगा लाभ

खुशखबरी! दीपावली पर CM सुक्खू श्रमिकों को देंगे 6.10 करोड़ रुपए, 1444 परिवारों को मिलेगा लाभ

Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम

Chamba: भाजपा ने किया जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ : सीएम

Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान

Chamba: सीएम सुक्खू ने भटियात को दी ₹419.90 करोड़ की सौगात, चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने का ऐलान

राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू

राहुल गांधी की SIR के खिलाफ मुहिम को जनता का समर्थन मिल रहा है: CM सुक्खू

Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

Shimla: प्रदेश में 10,741 विद्यार्थियों ने दी NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

हिमाचल स्वयं भुक्तभोगी स्टेट, चुनी हुई सरकार को चुराने के हो चुके प्रयास : अग्निहोत्री

हिमाचल स्वयं भुक्तभोगी स्टेट, चुनी हुई सरकार को चुराने के हो चुके प्रयास : अग्निहोत्री

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए CM सुक्खू, बोले-

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए CM सुक्खू, बोले-"लोकतंत्र बचाने को पूरा देश एकजुट"

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

Himachal: सुक्खू सरकार का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, दोगुनी हुई दूध प्रोत्साहन राशि...₹14 करोड़ का बजट मंजूर

Himachal: सुक्खू सरकार का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, दोगुनी हुई दूध प्रोत्साहन राशि...₹14 करोड़ का बजट मंजूर