Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

LPG ATM: सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म! इस शहर में खुला देश का पहला गैस ATM, 24 घंटे मिलेगी सर्विस

22 मार्च, 2026 01:34 PM

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है और इसका सीधा प्रभाव लोगों की रसोई तक पहुंच रहा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, ऐसे में सप्लाई चेन में आई रुकावटों के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। गैस शिपमेंट में देरी और लोगों द्वारा ज्यादा बुकिंग करने की वजह से सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसी समस्या को कम करने के लिए गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू किया गया है।

गुरुग्राम में शुरू हुआ LPG ATM
हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के सेक्टर 33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में यह खास मशीन लगाई गई है। इसे भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। इस मशीन की मदद से लोग सिर्फ 2 से 3 मिनट में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। अब लोगों को गैस डिलीवरी के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे उपभोक्ता किसी भी समय सिलेंडर ले सकते हैं। इस सिस्टम में न तो फोन कॉल करने की जरूरत है और न ही किसी बुकिंग स्लॉट या डिलीवरी टाइम का इंतजार करना पड़ता है। एक आसान डिजिटल प्रक्रिया के जरिए तुरंत सिलेंडर मिल जाता है।

कैसे काम करती है यह मशीन
इस मशीन का इस्तेमाल करना काफी आसान है। सबसे पहले यूजर को मशीन की स्क्रीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद मोबाइल पर आए OTP से पहचान सत्यापित की जाती है। फिर खाली सिलेंडर पर लगे QR कोड या बारकोड को स्कैन करना होता है, जिससे यह जांच हो सके कि सिलेंडर वैध है या नहीं। वेरिफिकेशन के बाद मशीन का एक स्लॉट खुलता है, जिसमें यूजर को अपना खाली सिलेंडर रखना होता है। मशीन अपने आप सिलेंडर की जांच करती है और उसे अंदर ले लेती है। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई गई कीमत का भुगतान UPI के माध्यम से करना होता है। पेमेंट पूरा होते ही मशीन के दूसरे हिस्से से भरा हुआ सील बंद सिलेंडर बाहर आ जाता है। पूरी प्रक्रिया में केवल 2 से 3 मिनट का समय लगता है।

क्या हैं इसकी खासियतें
इस मशीन में 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में हल्के होते हैं और इस्तेमाल में आसान होते हैं। एक बार में इस मशीन में करीब 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं। जैसे ही स्टॉक कम होकर दो सिलेंडर रह जाते हैं, मशीन अपने आप नजदीकी गैस एजेंसी को रिफिल के लिए सूचना भेज देती है।

कंपोजिट सिलेंडर कैसे लें
अगर कोई उपभोक्ता इस सुविधा का उपयोग करना चाहता है, तो उसे पहले अपने पारंपरिक 14.2 किलो वाले लोहे के सिलेंडर को कंपोजिट सिलेंडर में बदलना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को अपने गैस एजेंसी पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। पुराने सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि और नए सिलेंडर की कीमत के बीच का अंतर जमा करने के बाद नया कंपोजिट सिलेंडर मिल जाता है। कंपोजिट सिलेंडर की कीमत पारंपरिक सिलेंडर से थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन इसका हल्का वजन और आसान इस्तेमाल इसे सुविधाजनक बनाता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी