Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

05 जुलाई, 2026 11:51 AM

लॉकअप 2 में नजर आ रही गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल में खुलासा किया कि शादी से पहले कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्हें हाल में बाइसेक्सुअल बताया गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वो महिलाओं की तरफ आकर्षित होती हैं। LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध लॉकअप का दूसरा सीजन ऑडियंस के बीच कंटेस्टेंट के खुलासों की वजह से छाया हुआ है। पहले ही दिन आकांक्षा चमोला ने अपने और टीवी एक्टर गौरव खन्ना के तलाक के बारे में बात कर हर किसी को चौंका दिया था। अब शो में उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बातें हो रही हैं। हाल में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शो में दूसरे कंटेस्टेंट से बातें करते हुए बताया था कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्सुअल हैं। इस खुलासे ने शो देखने वाली ऑडियंस को भी हैरान कर दिया था। अब एक्ट्रेस ने खुद स्वीकार कर लिया है कि गौरव खन्ना से शादी से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।

आकांक्षा चमोला की सेक्सुअलिटी पर उठा सवाल
पिछले हफ्ते के एपिसोड में श्रेया कालरा ने आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने का ये सीक्रेट शो शुरू होने के दौरान स्टेज के पीछे से सुन लिया था। शो के दौरान उन्होंने इस सीक्रेट को सूफी मोतीवाला के सामने रिवील किया जिसके बाद शो देखने वाली ऑडियंस हैरान हो गई। नए एपिसोड में जब ये बात आकांक्षा को पता चली कि उन्हें बिना बताए उनका एक सीक्रेट रिवील हो चुका है। इससे उनकी एक लाइफलाइन भी बर्बाद हो गई। बाद में एक्ट्रेस ने खुद अपनी सेक्सुअलिटी पर बात की और खुद को शादी से पहले बाइसेक्सुअल बताया।

शादी से पहले आकांक्षा के थे महिलाओं से संबंध
आकांक्षा ने शो के दौरान कहा, 'मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे रिलेशन रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहोत ज्यादा इंटीमेट रिलेशन नहीं रहे हैं लेकिन मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते थे।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उन्हें पसंद करती हूं। मैं आकर्षित होती हूं उनकी तरफ। मुझे लगता है वो मेरा सेफ स्पेस है। बड़े होने के दौरान मुझे लगता था कि ये बहुत ही पुरुष प्रधान दुनिया है तो वो हमेशा आप मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो। कहीं न कहीं कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे ये महिलावादी एनर्जी पसंद है। मुझे वो कम्फर्ट पसंद है। हम ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकती, जलन होती है या कम्पटीशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए सभी लड़कियां खूबसूरत हैं। ये एक टैग है जो सोसाइटी ने दिया है। मेरे लिए ये पूरी तरफ से प्यार है।’

रोने लगीं आकांक्षा
आकांक्षा ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि इस शो में वो सबसे ज्यादा एक्सपोज हुई हैं। उन्हें अब इस शो पर आना गलती लगता है। ये बोलकर आकांक्षा रोने लगीं। इसके बाद फराह खान ने उनेह गले लगाया और संभाला।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक