Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

खेल

KKR ने सुपर ओवर में LSG को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की

27 अप्रैल, 2026 01:03 PM

आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में पहुंचे 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हराया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर में एलएसजी से मिले 2 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने रिंकू के बल्ले से निकले चौके के साथ पहले ही गेंद पर हासिल कर लिया।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया। सुपर ओवर में केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नरेन को सौंपी गई। नरेन ने पहली ही गेंद पर एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन बनाया।

ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने भी बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर रोवमैन पॉवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए छक्के की ओर जाती गेंद को रिंकू संग मिलकर कैच में तब्दील कर दिया। एलएसजी की टीम सुपर ओवर में महज एक रन ही बना सकी। केकेआर की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिला दी।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल मार्श सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ने 57 रनों की अहम साझेदारी निभाई। मार्करम ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि पंत ने 38 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। पंत ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 9 रन ही बना सके। मुकुल चौधरी महज एक रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने।

आयुष बदोनी ने 19 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, जॉर्ज लिंडे 8 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 17 रनों की दरकार थी और क्रीज पर हिम्मत सिंह और मोहम्मद शमी मौजूद थे। ओवर की पहली गेंद पर शमी ने एक रन लिया। इसके बाद केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अगली दो गेंदें नो-बॉल फेंकी, जिस पर हिम्मत 6 रन बटोरने में सफल रहे।

हालांकि, तीसरी गेंद पर कार्तिक ने हिम्मत सिंह की 10 गेंदों में खेली गई 19 रनों की पारी का अंत कर दिया। ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने एक रन लिया, तो पांचवीं गेंद डॉट रही। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने जोरदार छक्का लगाया और मैच को टाई कराते हुए सुपर ओवर में पहुंचा दिया। शमी 6 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टिम सीफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी 9 रन ही बना सके। रोवमैन पॉवेल को एक रन के स्कोर पर मोहसिन खान ने पवेलियन भेजा। कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए।

अंत के ओवरों में रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली। रिंकू ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। रमनदीप सिंह ने 6 रन बनाए। रिंकू ने सुनील नरेन (नाबाद 4 रन) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। गेंदबाजी में एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। वहीं, जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट चटकाया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे