Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

26 जुलाई, 2026 07:54 PM

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक एवं कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के छात्रों और युवाओं की आवाज की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के सवालों को हमेशा दबाया नहीं जा सकता। पुनीत मल्ली ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगातार संसद और सड़क पर छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों तथा बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग की, जिसके दबाव में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर रही है। राहुल गांधी ने लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों की भावनाओं को देश के सामने रखा और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की।

 

यह केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे का मामला नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। मल्ली ने कहा कि अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक सुधार करे, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी प्रकार की अनिश्चितता या अन्याय का सामना न करना पड़े। मल्ली ने कहा कि हिमाचल में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू युवाओं के हित में काम कर रहे हैं। सरकार ने सूबे में भर्तियों को पारदर्शी बनाया है, जबकि भाजपा शासनकाल में पेपर लीक होते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना