Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Kangra: टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

25 जून, 2026 08:37 PM

कांगड़ा : डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में हिमकेयर कार्ड की सुविधा न मिलने से दूरदराज से आने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज इलाज करवाए बिना लौट रहे हैं, जबकि कइयों को मजबूरी में हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। जोगिंद्रनगर से अपने भाई का इलाज करवाने पहुंची रजनी देवी ने बताया कि उन्होंने इलाज के लिए ही हिमकेयर कार्ड बनवाया था, लेकिन टांडा पहुंचने पर पता चला कि इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। अब तक उनके 10 से 15,000 रुपए अतिरिक्त खर्च हो चुके हैं। चम्बा से आए धर्म चंद ने बताया कि लंबा सफर तय कर अस्पताल पहुंचे, लेकिन कार्ड न चलने के कारण उन्हें उधार पैसे लेकर इलाज शुरू करवाना पड़ा।

कांगड़ा निवासी शम्मी शर्मा ने बताया कि ऑप्रेशन के लिए हिमकेयर कार्ड दिया, लेकिन सुविधा नहीं मिलने से उन्हें करीब 20,000 रुपए खर्च करने पड़े। उन्होंने कहा कि जब कार्ड बना है तो मरीजों को इसका लाभ मिलना चाहिए। चम्बा से आई सुमन देवी ने बताया कि उनकी सास के ऑप्रेशन के दौरान हिमकेयर कार्ड होने के बावजूद 15 से 20,000 रुपए खर्च हो गए। वहीं शाहपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि एमआरआई सहित अन्य जांचों के लिए उन्हें रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़े। मरीजों ने सरकार से मांग की है कि हिमकेयर कार्ड की सुविधा दोबारा बहाल कर गरीब लोगों को राहत दी जाए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना