Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

हिमाचल

Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम

06 अक्टूबर, 2026 08:46 PM

नगरोटा बगवां : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नगरोटा बगवां से तीन बार विधायक रहे स्वर्गीय चौधरी राम चंद भाटिया के निवास स्थान अंतराड़ में जाकर उनके परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी राम चंद भाटिया ईमानदार एवं पार्टी के कर्मठ सिपाही रहे हैं तथा उनकी कमी पार्टी के लिए गहरा आघात है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख बेरोजगारों को 58 साल की पक्की नौकरी देने का वायदा कर सत्ता पर काबिज हुई सुक्खू सरकार एक भी नौकरी नहीं दे पाई, जबकि अब तक 4 लाख बेरोजगारों को रोजगार मिल जाना चाहिए था।

नौकरियां देना तो दूर, उल्टा हर साल पूर्व सरकार में आऊटसोर्स पर रखे गए हजारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया। सरकार के अंदर रहम नाम की कोई चीज नहीं है। बीते कल ही मंडी के नेरचौक मैडीकल कॉलेज में कार्यरत एक आऊटसोर्स कर्मी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। क्योंकि सरकार ने बिना कुछ पूछे-समझे उसे नौकरी से निकाल दिया था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार के बीच की कलह पूरे प्रदेश के सामने है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री बार-बार कैबिनेट की बैठकें टाल रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि यह बैठकें क्यों टाली जा रही हैं, क्या कैबिनेट मंत्री ही बैठकों से किनारा कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक अरुण कुमार कूका, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु इत्यादि मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

"जल्द होगा बदलाव....हिमाचल में 2027 में बनेगी भाजपा की सरकार", श्रीकांत शर्मा ने जताई उम्मीद

भाजपा नेता टिकट की लड़ाई में उलझे, और हम विकास में, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा नेता टिकट की लड़ाई में उलझे, और हम विकास में, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर

Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर

Himachal: टांडा मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना पर CM सुक्खू ने लिया कड़ा संज्ञान, आरोपी लैब असिस्टैंट सस्पैंड

Himachal: टांडा मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना पर CM सुक्खू ने लिया कड़ा संज्ञान, आरोपी लैब असिस्टैंट सस्पैंड

Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक

Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक

​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम

​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम

हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू