Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Kangra: बीड़ में भीषण अग्निकांड, 4 मकान आग की चपेट में, लाखों का नुक्सान

24 जून, 2026 06:51 PM

बैजनाथ : उपमंडल बैजनाथ के बीड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुए भीषण अग्निकांड में 4 मकान आग की चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि 2 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि अन्य मकानों को भी नुक्सान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किराए पर दिए गए मकानों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। मकान मालिक कर्नल जोतिन्दर पॉल और कुलविंदर पॉल ने बताया कि आग लगने के बाद आसपास के 5 अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बीड़ पुलिस चौकी के एसआई दिलीप सकलानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान एचएचसी रविंद्र बक्शी, अर्जुन निर्मल कटौच, विराज, योगराज तथा पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग बैजनाथ, जोगिंद्रनगर और पालमपुर की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में सुदर्शना देवी पत्नी भरत कुमार, जीविका पत्नी आदित्य, गुड्डू देवी तथा अश्वनी पॉल शामिल हैं। इनमें से 2 परिवारों को भारी नुक्सान हुआ है। सुदर्शना देवी ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही कमेटी से 50 हजार रुपए की नकदी निकाली थी, जो आग में जल गई। इसके अलावा सोने के आभूषण, घरेलू सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए।

घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा बीड़ क्षेत्र में स्थायी अग्निशामक केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू