Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Israel-Iran Attack: ईरान के पास मिसाइलें ज्यादा, तो इजरायल का एयर डिफेंस शानदार

14 जून, 2025 12:20 PM

इजरायल और ईरान के बीच तनाव काफी समय से चल रहा था। दोनों देशों ने युद्ध को लेकर कई तरह की तैयारियां भी कर रखी हैं। ईरान के पास सैनिक ज्यादा हैं। वहीं, इजरायल तकनीक में कई गुना आगे। ईरान के पास मिसाइलें ज्यादा हैं, तो इजरायल के पास दुनिया बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम. ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक दुनिया में मिलिट्री रैंकिंग की बात करें, तो ईरान 14वें और इजरायल 17वें नंबर पर है। ईरान के पास 11.80 लाख सैनिक हैं। वहीं इजरायल के पास 6.70 लाख। ईरान के पास एक्टिव सैनिक 6.10 लाख हैं। इजरायल के पास 1.70 लाख। ईरान के पास रिजर्व सैन्य बल 3.50 लाख और इजरायल के पास 4.65 लाख। ईरान के पास 2.20 लाख जवानों की पैरा-मिलिट्री है, जबकि इजरायल के पास मात्र 35 हजार सैनिक। ईरान के पास 42 हजार वायुसैनिक हैं। इजरायल के पास 89 हजार। अगर थल सैनिकों की बात करें, तो ईरान के पास 3.50 लाख तो इजरायल के पास 5.26 लाख। ईरान के पास कुल 18,500 नौसैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास 19,500। ईरान के पास कुल 1996 टैंक हैं, जिनमें से 1397 इस समय जंग के लिए तैयार हैं। इजरायल के पास 1370 टैंक हैं, जिनमें से 1096 टैंक जंग के लिए तैयार। ईरान के पास 65,765 सैन्य वाहन हैं, जिनमें से 46 हजार से ज्यादा एक्टिव हैं। इजरायल के पास 43,407 सैन्य वाहन हैं, जिनमें से 34,736 एक्टिव मोड में हैं। अगर सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी की बात करें तो ईरान के पास 580 हैं, इसमें से 406 एक्टिव सर्विस में हैं। बाकी स्टॉक में। वहीं, इजरायल के पास 650 सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी है, जिनमें से 540 जंग के लिए तैयार।

अगर खींचने वाली आर्टिलरी की बात करें तो ईरान के पास 2050 हैं, इजरायल के पास सिर्फ 300। ईरान के पास 775 मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम है, जबकि इजरायल के पास सिर्फ 150। ईरान के पास कुल 101 नौसैनिक एसेट्स हैं। इजरायल के पास 67। दोनों देशों के पास कोई भी एयरक्राफ्ट कैरियर या हेलिकॉप्टर कैरियर नहीं हैं। न ही डेस्ट्रॉयर्स हैं। ईरान के पास सात फ्रिगेट है। इजरायल के पास नहीं है. ईरान के पास तीन कॉर्वेट्स हैं, इजरायल के पास 7 कॉर्वेट्स हैं। ईरान के पास 19 सबमरीन है, इजरायल के पास 5 हैं। ईरान के पास 21 पेट्रोल वेसल है, इजरायल के पास 45 पेट्रोल वेसल हैं।

इजरायल की मजबूत वायुसेना, ईरान में उतना दम नहीं

ईरान की वायुसेना के पास 551 एयरक्राफ्ट रिजर्व हैं। 358 एक्टिव हैं। इजरायल के पास 612 रिजर्व और 490 एक्टिव हैं। ईरान के पास 186 फाइटर जेट्स हैं। इनमें से 121 हर समय हमले के लिए तैयार रहते हैं। इजरायल के पास 241 फाइटर जेट्स हैं, जिनमें से 193 हमले के लिए हमेशा रेडी। ईरान के पास 86 ट्रांसपोर्ट विमान हैं, जिनमें से 56 एक्टिव हैं। इजरायल के पास 12 हैं, जिनमें से 10 एक्टिव हैं। दो स्टॉक में है। ईरान के पास 102 ट्रेनर्स हैं, इजरायल के पास 155 ट्रेनर्स एयरक्राफ्ट हैं। ईरान के पास 129 हेलिकॉप्टर्स हैं, जिनमें से 84 रेडी मोड में हैं। इजरायल के पास 146 हेलिकॉप्टर्स हैं, जिनमें से 117 एक्टिव मोड में हैं। ईरान के पास 13 अटैक हेलिकॉप्टर हैं। इजरायल के पास 48।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित