Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Iran Israel War : ईरान ने तबाह किया सबसे बड़ा अस्पताल, नेतन्याहू बौखलाए

20 जून, 2025 03:38 PM

तेहरान; इजरायल और ईरान के बीच छिड़ा संघर्ष अब अपने सबसे खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार को इजरायली वायु सेना ने ईरान के अराक के पास स्थित एक निष्क्रिय न्यूक्लियर रिएक्टर पर बड़ा हवाई हमला किया। इस ऑपरेशन में 40 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल हुआ। उधर, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर ताबड़तोड़ 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से जिनमें सात मिसाइलें तेल अवीव, बीरशेवा, रमत गण और होलोन पर गिरीं और भारी तबाही मचाई। तेल अवीव स्थित इजराइली स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग और बीरशेवा में स्थित इजरायल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सोरोका को भारी नुकसान पहुंचा। इन हमलों में 176 लोग घायल हुए हैं। छह लोगों की हालत गंभीर है।

इस हमले के लिए ईरान ने अपनी सबसे खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल सेजिल-2 का इस्तेमाल किया, जो मल्टिपल वारहैड के साथ अचूक मारक क्षमता से लैस है। यह ईरान के सबसे सटीक और शक्तिशाली रणनीतिक हथियारों में से एक है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे ‘तेहरान के तानाशाह की कायरतापूर्ण करतूत’ बताया है और कहा है कि ईरान को इसकी ‘पूरी कीमत चुकानी होगी’। खामनेई को जीने को कोई हक नहीं है। रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री और उन्होंने मिलकर इजरायली सेना को ईरान में रणनीतिक और सरकारी ठिकानों पर हमले और तेज करने का आदेश दे दिया है। ये हमले सीधे अयातुल्ला खामनेई के शासन को अस्थिर करने के लिए किए जा रहे हैं। इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने गुरुवार को कहा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है, इसका कोई सबूत नहीं मिला है। आईएईए के डायरेक्टर राफेल ग्रॉसी ने अल-जजीरा को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। गौर हो कि इजरायल ने यही कहकर हमला किया था कि ईरान परमाणु बम बनाने के करीब है और वह इजरायल के लिए खतरा है। अब आईएईए के खुलासे से विश्व बिरादरी में इजरायल के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

इसी बीच गुरुवार को रूस और चीन ने इजरायल को दो टूक शब्दों में ईरान पर हमले रोकने को कहा है। रूस ने ईरान और इजरायल जंग में अमरीका की दखलअंदाजी को लेकर चेतावनी दी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि अगर अमरीका, ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष में दखल देता है, तो इससे हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं और तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान सामने आया है। जिनपिंग ने दो टूक कहा है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष को सुलझाने के लिए सबसे जरूरी जरूरी प्राथमिकता युद्धविराम है और अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का तरीका बल प्रयोग नहीं हो सकता।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित