नई दिल्ली: RCB vs GT IPL 2026 final pitch report- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईए एक नजर आज के आईपीएल फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- IPL Final 2026 RCB vs GT Pitch Report: आरसीबी वर्सेस जीटी आज कौन मारेगा बाजी? जानें फाइनल में कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच RCB vs GT IPL 2026 final pitch report- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आज का आईपीएल फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह वही मैदान है जो पिछले दो सालों में आईपीएल 2025 फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की मेजबानी कर चुका है। यह दोनों ही खिताबी मुकाबले काफी रोमांचक रहे थे। ऐसे में आज के मैच में भी फैंस को दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 जीतकर लगातार दूसरे साफल फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं जीटी ने क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था। लीग स्टेज खत्म होने के बाद यही दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रही थी। आज का आईपीएल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। आईए एक नजर अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
RCB vs GT IPL 2026 final पिच रिपोर्ट
आरसीबी वर्सेस जीटी फाइनल एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने वाला है। मैन फॉर मैन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भले ही मजबूत टीम लग रही हो, लेकिन वे इस मैदान पर खेले गए अपने पिछले गेम में गुजरात टाइटंस से हार गए थे। जीटी ने इस सीजन अपने सात होम गेम में से पांच जीते हैं।
IPL 2026 फाइनल उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर पिछला फाइनल खेला गया था। इस सीजन में इस पिच को पहले भी दो बार इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें इन दोनों टीमों के बीच लीग गेम भी शामिल है। अहमदाबाद में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज़्यादा पसंद किया जाता है। पिछले छह फ़ाइनल में से चार भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड
मैच- 51
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 26 (50.98%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 25 (49.02%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 23 (45.10%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 28 (54.90%)
हाईएस्ट स्कोर- 243/5
लोएस्ट स्कोर- 86
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3