Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

IPL 2026 : हैदराबाद में हार की हैट्रिक से बचने को हल्ला बोलेंगे पंजाब किंग्स

07 मई, 2026 03:57 PM

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों पर दबाव रहेगा कि वे अपनी गिरती फॉर्म को रोकें, जब वे यहां बुधवार को आईपीएल में आत्मविश्वास से भरी सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे। पंजाब, जिसने लगातार छह मैच जीतकर सबको चौंका दिया था, पिछले दो मैच हार गया और इन हारों ने उनकी कमजोरियां उजागर कर दीं, जिन्हें वे जल्दी सुधारना चाहेंगे। हालांकि पंजाब नौ मैचों में 13 अंकों के साथ टॉप पर है, लेकिन अब गलती की गुंजाइश बहुत कम है, क्योंकि बंगलुरु, हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात सिर्फ एक अंक पीछे हैं। पंजाब की हालिया गिरावट का बड़ा कारण लय का टूटना है। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने सीजन में ज्यादातर समय कमजोर गेंदबाजी को छिपा दिया था, लेकिन अब कमियां दिखने लगी हैं। टॉप ऑर्डर, जिसने शुरुआत में लय बनाई थी, अब लडख़ड़ा गया है। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कॉनॉली की युवा तिकड़ी का आक्रामक अंदाज अब लापरवाही में बदल गया है, जिससे टीम को शुरुआत में ही झटके लग रहे हैं और मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ रहा है।

गेंदबाजी पंजाब की कमजोर कड़ी रही है और इसमें भी कोई खास सुधार नहीं दिखा। अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन चहल सभी रनों का बहाव रोकने में फेल रहे हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर मौजूद सनराइजर्स पिछली हार से उबरना चाहेगी, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी पांच मैचों की जीत की लय तोड़ी थी। इस हार से पैट कमिंस की टीम टॉप पर पहुंचने का मौका भी गंवा बैठी। उस मैच में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को छोडक़र बाकी बल्लेबाज नहीं चल पाए। गेंदबाजी में हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आती है। कप्तान कमिंस की वापसी से अटैक में धार आई है। ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंजे और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में सटीक गेंदबाजी की है।

हैदराबाद— पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा , ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंजे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा।

पंजाब— श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसेन, शशांक सिंह, माक्र्स स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फग्र्युसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे