Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

खेल

IPL 2026 : हार्दिक पांड्या मुंबई छोडऩे को तैयार, आईपीएल फ्रेंचाइजी से हमेशा के लिए तोड़ेंगे नाता

30 मई, 2026 01:59 PM

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के शर्मनाक और खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट गलियारे से इस समय की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है। लगातार मिल रही हार और मैदान पर फैंस की भारी हूटिंग के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फ्रेंचाइजी को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया है। टूर्नामेंट के एक टॉप सूत्र के अनुसार, हार्दिक इस समय अत्यधिक मानसिक तनाव और पूरी तरह से थकावट से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने मिड-सीजन ही टीम मैनेजमेंट को फ्रेंचाइजी छोडऩे का अपना फैसला बता दिया था। सूत्र ने बताया कि 32 साल के हार्दिक पांड्या, जिन्होंने साल 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी, उन्होंने इस सीजन का अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त होने से कई हफ्ते पहले ही मैनेजमेंट को टीम छोडऩे की अपनी इच्छा से अवगत करवा दिया था।


कप्तान के साथ हार्दिक पांड्या ने बतौर बल्लेबाज भी निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसके कारण टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जब से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस को छोडक़र दोबारा मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे, तब से वे लगातार फैंस के निशाने पर थे। वानखेड़े स्टेडियम से लेकर देश के हर मैदान पर फैंस द्वारा उनकी लगातार हूटिंग की जा रही थी। 2024 और 2026 के बेहद खराब सीजन ने इस कप्तानी के दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया।

आपसी सहमति से अलग होने का बनाया मन

इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम ने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। सूत्र के मुताबिक, लीग स्टेज में जब टीम के पास काफी मैच बचे हुए थे और यह साफ हो गया था कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, तभी हार्दिक और मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के बीच बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा