Friday, September 04, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया शिक्षक दिवस के अवसर पर 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करेगी मान सरकार : हरजोत सिंह बैंस मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

खेल

IPL 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा

21 अप्रैल, 2026 01:16 PM

अहमदाबाद : आईपीएल 2026 में सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) बीच खेले गए मुकाबले में फैंस को तिलक वर्मा का विस्फोटक और यादगार शतक देखने को मिला। तिलक ने अपने शतक के मुंबई को जीटी पर 99 रनों से जीत दिलाई और पिछले 4 मैचों में मिले हार के क्रम को तोड़ा। तिलक वर्मा मैच के दौरान एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एक समय 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है। तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे। हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं। इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था। हार्दिक ने कहा, "मैंने उससे कहा कि तुम बस गेंद को देखो और हिट करो, चाहे कुछ भी हो। मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकलती है वह सच में कुछ खास है। समय आ गया था कि वह कुछ करे। हां, मुझे लगता है कि कुछ बार मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि मुझे चक्कर आ गया। ग्रुप के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। तिलक के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। मुंबई इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। एक कप्तान के तौर पर भी, उस तरह की एनर्जी चीजों को बदल देती है।"

हार्दिक के समझाने के बाद तिलक वर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की जो कभी-कभार ही देखने को मिलती है। ऐसा लग रहा था कि तिलक ने कप्तान की बात को अपनी अहम पर ले लिया और फिर उसके बाद सिर्फ छक्के और चौकों में बात करने लगे। 22 पर 19 वाले तिलक 45 गेंदों पर 101 पर पहुंच गए। इस दौरान बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 चौके मारे। यह तिलक का पहला आईपीएल शतक था जो लंबे समय तक याद रहेगा।
एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे