लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग का एक्शन और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है, क्योंकि अब बैटल आरसीबी और लखनऊ के बीच होने वाली है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में वैसे तो सारे ही मुकाबले कांटे की टक्कर के होते हैं, लेकिन इस बार बंगलुरु का पलड़ा लखनऊ पर थोड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है, लेकिन इस मुकाबले की भी अब तक हुए बाकी के मुकाबलों की तरह ब्लॉकबस्टर होने की पूरी संभावना है। आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाड़ी ज़बरदस्त फॉर्म में हैं और एलएससी अपनी लय ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक हुए मुकाबलों को देखें, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि बंगलुरू का बोलबाला थोड़ा ज्यादा है, क्योंकि आईपीएल के इस सीजन में जहां बंगलुरु ने चार में से तीन मैच जीते हैं, तो वहीं लखनऊ चार में से सिर्फ दो ही मैच अपने नाम कर पाई है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच छोटी बाउंड्री के साथ एक जानी-मानी बैटिंग पैराडाइज़ है। यहां बॉलिंग के मुकाबले बैटिंग करना आसान रहता है, खासकर उन बल्लेबाज़ों के लिए जो लाइन में आकर हिट कर सकते हैं। पेस बनाम स्पिन की बात करें तो, पिछले पांच मैचों में तेज़ गेंदबाज़ों ने यहां 43 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों को सिर्फ 15 विकेट मिले हैं।