Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

IPL 2026: SRH-CSK के बीच आगे निकलने की होड़, हेड-टू-हेड में हैदराबाद पीछे

18 अप्रैल, 2026 05:03 PM

हैदराबाद : आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है। ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही एसआरएच का अबतक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम सीजन के 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। पिछले मैच में एसआरएच ने मजबूत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया था। आरआर के खिलाफ जीत ने निश्चित तौर पर टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, लेकिन टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। बल्लेबाजी में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। ट्रेविस हेड की लगातार असफलता टीम के लिए बड़ी चिंता बनी है। हेड की असफलता की वजह से एसआरएच को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है। उनका का फॉर्म में लौटना एसआरएच के लिए अहम है।

गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हसन ने टीम को मजबूती दी है। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने भी अच्छी गेंदबाजी की है। आरआर के खिलाफ हिंगे और हुसैन ने डेब्यू करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। सीएसके के खिलाफ भी कप्तान ईशान को इन दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।
सीएसके की बात करें तो सीजन की शुरुआत टीम के लिए बेहद निराशाजनक रही थी। टीम ने शुरुआती 3 मैच गंवाए थे, लेकिन इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। सीएसके जीत की लय को एसआरएच के खिलाफ भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

सीएसके की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी है। संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिखा है। डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले मैच में जरूर अच्छी पारी खेली थी। जेमी ओवरटन ने भी निचले क्रम में आकर अच्छी बल्लेबाजी की है। एसआरएच के खिलाफ इन बल्लेबाजों के साथ ही कप्तान और पारी की शुरुआत कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्रभावी पारी खेलनी होगी। शिवम दुबे को भी अपना जाना-माना अंदाज दिखाना होगा। एमएस धोनी के इस मैच में भी खेलने की संभावना कम है।

खलील अहमद के बाहर होने से सीएसके की गेंदबाजी कमजोर हुई है। अंशुल कंबोज, गुरजपनीत और जेमी ओवरटन को तेज गेंदबाजी तो अकिल हुसैन और नूर अहमद को अपनी स्पिन से पिछले मैच की तरह कमाल दिखाना होगा।

हैदराबाद में बारिश की कोई संभावना है। गर्मी चरम पर है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। पारी की शुरुआत में, तेज गेंदबाज अच्छा बाउंस निकाल सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है। एसआरएच-सीएसके मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
सीएसके और एसआरएच के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं। इसमें सीएसके का पलड़ा भारी है। सीएसके ने 15 मैच जीते हैं। एसआरएच को 7 मैचों में जीत मिली है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा