Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

IPL 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

22 अप्रैल, 2026 05:16 PM

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके कप्तानों के दमदार प्रदर्शन की अहम भूमिका रही है। उदाहरण के रूप में हम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ले सकते हैं। अंकतालिका में दोनों टीमें क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। हम आपको उन 6 कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बतौर खिलाड़ी खराब प्रदर्शन की वजह से आईपीएल 2026 में उनकी टीम की स्थिति कमजोर हो गई है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है, लेकिन इसमें उनके कप्तान रियान पराग का कोई योगदान बतौर खिलाड़ी नहीं रहा है। पराग 6 मैचों की 6 पारियों में मात्र 61 रन बना पाए हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कोई कमाल नहीं किया है। 3 पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं। वैभव, यशस्वी, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की वजह से टीम चौथे स्थान पर बनी हुई है। पराग को फॉर्म में लौटना होगा नहीं तो आगे की राह आरआर के लिए मुश्किल हो सकती है।


दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। सीजन की शुरुआत में लगातार 2 मैच जीतने के बाद बाद के 4 मैचों में टीम 3 मैच हार चुकी है और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम के लिए कप्तान अक्षर पटेल एक खिलाड़ी के लिए निराशाजनक साबित हुए हैं। पटेल ने सीजन के 6 मैचों की 5 पारियों में मात्र 31 रन बनाए हैं, वहीं 6 पारियों में 6 विकेट लिए हैं।
मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ले और गेंद से खराब प्रदर्शन रहा है। हार्दिक ने 5 मैचों की 5 पारियों में 24 की औसत से मात्र 96 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी पांड्या असर नहीं दिखा पाए हैं। 5 पारियों में वह मात्र 3 विकेट ले सके हैं। हार्दिक के खराब फॉर्म का असर उनकी टीम के प्रदर्शन पर दिखा है। एमआई 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए भी आईपीएल 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। गायकवाड़ कप्तान के साथ ही टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं और पारी की शुरुआत करते हैं, लेकिन वह 6 मैचों की 6 पारियों में 13.66 की साधारण औसत के साथ सिर्फ 82 रन बना सके हैं। उनकी लगातार असफलता से टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है और परिणाम विपरीत जा रहा है। सीएसके 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंकतालिका में फिलहाल आठवें नंबर पर है।


आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने भी अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है। ऋषभ 6 मैचों की 6 पारियों में 147 रन बना सके हैं। इसमें एसआरएच के खिलाफ आई नाबाद 68 रन की पारी शामिल है। इसके अलावा, बाकी के 5 पारियों में वह फ्लॉप रहे हैं। एलएसजी अंकतालिका में 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ नौवें नंबर पर है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी सीजन निराशाजनक साबित हो रहा है। दो बार लगातार शून्य पर आउट हो चुके रहाणे पारी की शुरुआत के लिए आते हैं, लेकिन उनका जल्द आउट होना टीम की मुश्किल बढ़ा देता है। कप्तान के तौर पर भी गलत फैसलों के लिए आलोचना का सामना कर रहे रहाणे ने 7 मैचों की 7 पारियों में 152 रन बनाए हैं। केकेआर अंकतालिका में सबसे नीचे (दसवें स्थान पर) है।


आईपीएल 2026 में जिन कप्तानों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, उनमें शुभमन गिल शीर्ष पर हैं। गिल ने 5 मैचों की 5 पारियों में 265 रन बनाए हैं, हालांकि उनकी टीम जीटी टॉप-4 से बाहर है और छठे स्थान पर है। एसआरएच के कप्तान ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। किशन ने 7 मैचों की 7 पारियों में 238 रन बनाए हैं। एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर हैं। अय्यर ने 6 मैचों की 5 पारियों में 208 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स अंकतालिका में पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी सीजन में चर्चा का विषय है। पाटीदार ने 6 मैचों की 6 पारियों में 212.96 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं और आरसीबी को दूसरे स्थान पर ले गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे