Friday, September 04, 2026
BREAKING
नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा

खेल

IPL 2026 : पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार, मैच जीत टेबल टॉपर बनी सनराइजर्स हैदराबाद

07 मई, 2026 03:59 PM

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का 49वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। कूपर कोन्नोली ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। पंजाब किंग्स की जारी सीजन में लगातार तीसरी हार है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने सातवीं जीत हासिल की। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। पंजाब की ओर से चहल, अर्शदीप को विकेट मिला। इसके जवाब में पंजाब किंग्स को पहले ओवर में झटका लगा। पैट कमिंस ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। प्रभसिमरन तीन रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर पांच रन ही बना सके। मार्कस स्टॉयनिस ने 14 गेंद में 28 रन बनाए। शशांक सिंह 4 रन ही बना पाए। सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक की पारी का अंत किया।

सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंद में 35 रन बनाए। ट्रेविस हेड 19 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 32 गेंद में 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शदीप को ये विकेट मिला। सनराइजर्स के लिये क्लासेन ने 43 गेंद में 69 रन और ईशान ने 32 गेंद में 55 रन बनाये। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग़्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।\ह्व003ष्/श्च\ह्व003द्ग\ह्व003ष्श्च\ह्व003द्गसनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमों ने अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं। सनराइजर्स हैराबाद की टीम अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 6 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच गंवाए हैं। पैट कमिंस के नेतृत्व में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी से उतर गई है। टीम ने अपने पिछले दो मैच गंवाए हैं और उसे अपना अभियान वापस पटरी पर लाने के लिए बल्लेबाजों को दमखम दिखाना होगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब की टीम ने 9 मैच खेलते हुए 6 जीते हैं और दो गंवाए हैं

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे