Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

IPL 2026: केकेआर को चहल से रहना होगा सावधान, लेग स्पिनर के नाम है सर्वाधिक विकेट

06 अप्रैल, 2026 07:42 PM

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में सोमवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में केकेआर को युजवेंद्र चहल से बचकर रहना होगा। केकेआर की आईपीएल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर 2 अंक लेने के इरादे से उतरेगी। केकेआर के इस मिशन में पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर चहल बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। युजवेंद्र चहल लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं। आरसीबी और आरआर के साथ लंबी और सफल पारी खेलने के बाद, 2025 से वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। चहल, चाहे किसी भी टीम में रहे, कोलकाता के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होते रहे हैं। यही वजह है कि आईपीएल में चहल के नाम केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट है।

2011 से आईपीएल का हिस्सा चहल ने केकेआर के खिलाफ 24 मैच खेले हैं और 23 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 33 विकेट लिए हैं। इस दौरान एक मैच में 5 विकेट लेने की उपलब्धि 1 बार और एक मैच में 4 विकेट लेने की उपलब्धि 2 बार हासिल की है। इसलिए केकेआर को चहल से सावधान रहना होगा।
आईपीएल 2026 में चहल के प्रदर्शन पर गौर करें तो दाएं हाथ का यह अनुभवी लेग स्पिनर 2 मैचों में 3 विकेट ले चुका है।

केकेआर के खिलाफ दूसरे सफल गेंदबाज आरसीबी के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी के नाम 30 मैचों में 32 विकेट हैं।
चहल आईपीएल इतिहास के भी सफलतम गेंदबाज हैं। कुल 176 मैचों में 224 विकेट उन्होंने लिए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं जिनके नाम 192 मैचों में 202 विकेट हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा