Thursday, July 09, 2026
BREAKING
गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल भारत-ऑस्ट्रेलिया में रक्षा उद्योगों के एकीकरण पर बनी सहमति, हिंद-प्रशांत के लिए जारी की संयुक्त घोषणा मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय मध्यपूर्व संकट से कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : आईएमएफ भारत के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से सोना फिसला, चांदी 2.23 लाख रुपए के नीचे तेहरान पर नए हमलों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले-'पता नहीं ईरान समझौते का सम्मान करेगा या नहीं' मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार, कंज्यूमर स्टॉक्स में खरीदारी ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन...

खेल

IPL ट्रॉफी का सपना टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी की इमोशनल पोस्ट वायरल, लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि…

30 मई, 2026 01:55 PM

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने का सपना उस समय टूटा जब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर आरआर को फाइनल तक पहुंचाने की बेहद कोशिश की। जीटी के खिलाफ उन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेली, इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह ताबड़तोड़ अंदाज में 97 रन बनाकर आए थे। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अभी तक सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, मगर उनकी सारी मेहनत पर पानी शुक्रवार की रात फिर गया।

आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी पोस्ट की, जो अब वायरल हो रही है। वैभव सूर्यवंशी ने लिखा, "अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि 20 ओवर में इमोशन कितनी जल्दी बदल सकते हैं। आज रात दुख दे रही है। बहुत दुख दे रही है। दुख, फ्रस्ट्रेशन, निराशा और भी बहुत कुछ है जिसके साथ हमें बैठना होगा। क्रेडिट जहां मिलना चाहिए, शुभमन गिल और गुजरात टाइटन्स आज रात शानदार थे।
उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस युवा टीम पर भरोसा किया, हमारे साथ खड़े रहे, हमें डिफेंड किया, और इस सीजन के सभी 16 गेम में हमारे लिए चीयर किया, धन्यवाद। हम शब्दों से परे शुक्रगुजार हैं। लेकिन हमें अफसोस भी है। अफसोस है कि हम आपको वह रात नहीं दे सके जिसके आप हकदार थे। अफसोस है कि हमने आपको तब निराश किया जब यह सबसे ज्यादा जरूरी था।

यह बात हमारे साथ रहेगी। और हम इसे तब तक संभाल कर रखेंगे जब तक हम अगले सीजन में वापस और बेहतर नहीं हो जाते।" वैभव सूर्यवंशी अभी भी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 776 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 722 रनों के साथ दूसरे तो साई सुदर्शन 710 रनों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल के बीच 54 रनों का अंतर है। अगर आरसीबी के खिलाफ फाइनल में गिल 54 रनों से कम में आउट होते हैं और साई सुदर्शन 66 रनों से कम बनाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी इस साल ऑरेंज कैप अपने साथ घर ले जाएंगे। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड तोड़ा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा