Monday, August 17, 2026
BREAKING
लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

राष्ट्रीय

International Yoga Day: कोलकाता में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन

27 मई, 2026 05:13 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 25 दिनों का काउंटडाउन (उलटी गिनती) शुरू हो गई है। हर वर्ष महत्वपूर्ण प्रचार-प्रसार चरण के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देशभर में आयोजित होने वाले योग प्रदर्शनों, जागरूकता अभियानों और समुदाय-आधारित गतिविधियों द्वारा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो मे ‘योग महोत्सव 2026’ के दौरान घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 का मुख्य समारोह 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय आयुष मंत्री जाधव ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के पश्चिमी समूह मंदिर परिसर में आयोजित ‘योग महोत्सव 2026’ को काउंटडाउन की शुरुआत का प्रतीक माना गया है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई), आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों योग साधकों ने सामूहिक रूप से कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए जाधव ने कहा कि भारत की पारंपरिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध कोलकाता आईडीवाई 2026 के मुख्य आयोजन की मेजबानी करेगा। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम बढ़ती आयु में समग्र स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए योग की बढ़ती प्रासंगिकता को दर्शाती है। खजुराहो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के कारण भारत की प्राचीन परंपराओं और वेलनेस संस्कृति के समन्वय का प्रतीक है, तथा इसमें वैश्विक योग एवं वेलनेस केंद्र बनने की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप आयुष मंत्रालय योग को गांव-गांव, घर-घर, विद्यालयों, कार्यालयों और समुदायों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। निवारक स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि योग और ‘आयुष आहार’ जैसी पहल संतुलित पोषण, अनुशासित जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने आईडीवाई 2026 में जनभागीदारी बढ़ाने और ऑनलाइन पंजीकरण को सुगम बनाने हेतु ‘योग संगम पोर्टल’ का पुनः शुभारंभ किया तथा राज्यों और संस्थानों में समर्पित योग स्थलों के विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘योग पार्क पोर्टल’ लॉन्च किया। उन्होंने योग, स्वास्थ्य और वेलनेस का संदेश देने वाली नई योग टी-शर्ट का भी अनावरण किया और बताया कि ‘योग 365 अभियान’ के अंतर्गत आयोजित 100-दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोगों ने भाग लेकर ‘योग मित्र’ प्रमाणन प्राप्त किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होते हुए अपने संदेश में कहा कि योग और खजुराहो भारत की सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न प्रतीक हैं। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग वैश्विक स्वास्थ्य एवं वेलनेस आंदोलन बन चुका है और आज लगभग 190 देशों में इसका अभ्यास किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे