Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

11 जुलाई, 2026 12:22 PM

India vs England Pitch Report 5th T20I- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड आज का मैच साउथहैंपटन में खेला जाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, वहीं टॉस साढ़े 6 बजे होगा। India vs England Pitch Report 5th T20I- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाना है। IND vs ENG टी20 साउथहैंपटन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही टीम इंडिया आज साख की लड़ाई लड़ेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, जिसके बाद इंग्लैंड ने अगले तीन मैच जीतकर हैट्रिक लगाई। इंग्लैंड सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। आज उनकी नजरें भारत का सूपड़ा साफ करने पर होगी। अगर आज इंग्लैंड जीतता है तो भारत आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी खो देगा। आईए एक नजर भारत बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IND vs ENG पिच रिपोर्ट
साउथहैंपटन का रोज बाउल मैदान इंग्लैंड के सबसे बड़े मैदानों में से एक है, और आमतौर पर मैदान के चारों ओर बाउंड्री का साइज एक जैसा होता है। भारत ने अपना पिछला T20I मैच चार साल पहले आराम से जीता था। इस सीजन में हैम्पशायर के छह घरेलू ब्लास्ट मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 174 है, जिसमें 173, 190 और 200 के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया गया। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बैटिंग चुन सकती है।

साउथहैंपटन स्टेडियम T20I रिकॉर्ड
मैच- 13

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (69.23%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 4 (30.77%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (30.77%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 9 (69.23%)

हाईएस्ट टीम स्कोर- 248

लोएस्ट स्कोर- 79

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 158/4

एवरेज रन पर विकेट- 24.06

एवरेज रन पर ओवर- 8.49

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 179

साउथहैंपटन में भारत का रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारत ने एकमात्र टी20 जुलाई 2022 में खेला था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी के दम पर 198 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 148 के स्कोर पर सिमट गई थी। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस देते हुए गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटकाए थे। उन्हें इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
इंडिया स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई