Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने शेयर किया ‘भारत टेक्स 2026’ पर लेख, टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ‘विजन 2030’ का बताया रोडमैप भारत-ब्रिटेन एफटीए के बाद ब्रिटिश एयरवेज का बड़ा फैसला, भारत के लिए बढ़ाएगी उड़ानें फार्मास्युटिकल पेटेंट की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना से अधिक बढ़ी, इनोवेशन-आधारित रिसर्च मॉडल की ओर तेजी से बढ़े भारत-यूके एफटीए से व्यापार, निवेश और नवाचार को मिलेगा नया आयाम : नैसकॉम-फिक्की अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का सीआईएसएफ प्रमुख ने व्यापक निरीक्षण किया, सभी एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की सीईटीए भारत-यूके की साझेदारी में महत्वपूर्ण क्षण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत: पीएम मोदी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की समुद्री शक्ति में विस्तार: नए स्वदेशी जहाजों से नई ऊंचाई पर भारतीय नौसेना आज से लागू हुआ भारत-यूके सीईटीए, कपड़ा, रत्न और आभूषण निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए बाजार नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, 8 महीने के मिशन पर गए हैं आईएसएस

खेल

Ind vs Eng: वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

15 जुलाई, 2026 03:26 PM

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का एजबेस्टन में 12 साल से चला आ रहा विजय रथ भी थम गया।

एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में आखिरी हार का सामना साल 2014 में भारत के खिलाफ ही किया था। 2014 के बाद से इस ग्राउंड पर खेले सभी एकदिवसीय मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने मंगलवार को इंग्लैंड के 12 साल से चले आ रहे जीत के सिलसिले पर अंकुश लगा दिया।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 258 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की शुरुआत अच्छी रही और जैकब बेथेल और बेन डकेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़। बेथेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोस बटलर 5 रन बनार प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।

सैम करन को बिना खाता खोले प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा, तो विल जैक्स ने 20 रनों का योगदान दिया। 80 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को जो रूट और लियाम डॉसन ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे, तो डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 62 रन देकर 4 विकेट झटके।

हालांकि, भारतीय टीम ने 259 रनों के लक्ष्य को 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, तो विराट कोहली 5 रन ही बना पाए। शुभमन गिल 75 गेंदों में 80 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर 52 और अक्षर पटेल 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईसीसी वनडे रैंकिंग: गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी वनडे रैंकिंग: गिल नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट ने लगाई लंबी छलांग

जेडन लेनोक्स ने खोला 'पंजा', न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

जेडन लेनोक्स ने खोला 'पंजा', न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया, खेल मंत्री ने देश की बेटियों की सराहना की

भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट मैच 270 रन से अपने नाम किया, खेल मंत्री ने देश की बेटियों की सराहना की

फीफा वर्ल्ड कप: ओलिवर कान की भविष्यवाणी, फ्रांस को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

फीफा वर्ल्ड कप: ओलिवर कान की भविष्यवाणी, फ्रांस को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटर्स के लिए डेवलपमेंट प्रोग्राम को जारी रखने मंजूरी दी

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटर्स के लिए डेवलपमेंट प्रोग्राम को जारी रखने मंजूरी दी

वनडे सीरीज: भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ओपनिंग करेंगे बेथेल

वनडे सीरीज: भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, ओपनिंग करेंगे बेथेल

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग