Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

HRTC कर्मचारियों को मिल गया वेतन, यूनियन ने बसें खड़ी करने का अल्टीमेटम किया स्थगित

01 जून, 2026 08:58 PM

शिमला : HRTC कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल गया है। निगम प्रबंधन की ओर प्रदेश के डिपुओं को वेतन के लिए लिमिट जारी की दी गई थी। ऐसे में एक जून को एचआरटीसी कर्मचारियों के खातों में वेतन आ गया है। इसलिए ड्राईवर यूनियन, कंडक्टर यूनियन, सर्व कर्मचारी यूनियन, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ अन्य कर्मचारी संघ ने निगम प्रबंधन को जो दो जून को प्रदेश भर में बसें खड़ी करने का अल्टीमेटम दिया था, फिलहाल उसे स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अगर अगले माह जुलाई में समय पर पहली तारीख को वेतन नहीं मिला तो फिर यूनियन के पदाधिकारियों ने बस रोकने का अल्टीमेटम दिया है।


एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि हर माह की पहली तारीख कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समय पर वेतन नहीं मिलता बसें खड़ी कर दी जाएंगी। मान सिंह ठाकुर ने कहा कि समय वेतन मिलना उनका अधिकार है, उन्हें वेतन मांगने की आवश्यकता नहीं पडऩी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के चालक-परिचालकों को सात साल का ओवरनाइट टाइम नहीं मिला है। ऐसे में ड्राईवर यूनियन ने निगम प्रबंधन को 24 तारिख का समय दिया है और इस समय में नाइट ओवरटाइम सहित अन्य सभी देय भत्ते देने की मांग की है। यदि यह देय भत्ते नहीं दिए जाते तो 25 से निगम चालक परिचालक बसें खड़ी कर देंगे।


गौर हो कि देय भत्तों को लेकर दो जून को निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी स्टेट कंडक्टर की यूनियन की बैठक भी बुलाई है। जिसमें कंडक्टर यूनियन अपने मांगे निगम प्रबंधन के समक्ष रखेगी। वहीं आंदोलन को लेकर नोटिस भी दे सकती है। इस बैठक के लिए प्रदेश भर से कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारी शिमला पहुंचेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना