Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Himachal : NSD: Theatre: हिम रंग षष्ठी’ ग्रीष्मकालीन नाट्य समारोह का शुभारंभ; ‘माई री मैं का से कहूँ’ के सफल मंचन ने दर्शकों को किया भाव-विभोर

19 जून, 2026 04:25 PM

कुल्लू: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल द्वारा आयोजित ‘हिम रंग षष्ठी’ ग्रीष्मकालीन नाट्य समारोह 2026 का शुभारंभ आज अटल सदन के अंतरंग ऑडिटोरियम में नाटक ‘माई री मैं का से कहूँ’ के प्रभावशाली मंचन के साथ हुआ। लगभग खचाखच भरे सभागार में प्रस्तुत इस नाटक को दर्शकों से उत्साहपूर्ण, भावनात्मक और सराहनापूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

इस र्कायक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल द्वारा 18 से 27 जून 2026 तक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, धर्मशाला और शिमला में आयोजित इस विशेष नाट्य यात्रा के अंतर्गत *‘माई री मैं का से कहूँ’*, *‘बाबूजी’*, *‘ताजमहल का टेंडर’* तथा *‘अक्स तमाशा’* जैसी चर्चित प्रस्तुतियाँ मंचित की जाएँगी। सभी प्रस्तुतियों में प्रवेश निःशुल्क है।

राजस्थान के प्रख्यात साहित्यकार विजयदान देथा की प्रसिद्ध कहानी *‘दुविधा’* पर आधारित *‘माई री मैं का से कहूँ’* स्त्री की इच्छा, संवेदना, स्वायत्तता और सामाजिक मर्यादाओं के बीच चलने वाले द्वंद्व की मार्मिक कथा है। यह नाटक समाज की उस विडम्बना को उजागर करता है जो समानता और प्रगतिशीलता की बात तो करता है, किंतु स्त्री की स्वतंत्र इच्छा को आज भी सीमित दायरों में बाँधकर देखता है।

नाटक की कथा एक नवविवाहिता स्त्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पति विवाह के तुरंत बाद व्यापार के सिलसिले में घर से दूर चला जाता है। उसके जाने के बाद एक भूत, जो उस स्त्री से मोहित हो जाता है, पति का रूप धारण कर उसके जीवन में प्रवेश करता है। वास्तविक और अलौकिक के बीच की रेखाएँ धीरे-धीरे धुंधली होने लगती हैं और स्त्री भावनात्मक तथा नैतिक दुविधाओं में उलझ जाती है। कथा के माध्यम से स्त्री की इच्छाओं, उसके अधिकारों, सामाजिक बंधनों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के प्रश्नों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है।

लोककथा, लोकसंगीत और रंगमंचीय सौन्दर्य से समृद्ध यह प्रस्तुति दर्शकों को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक यथार्थ और मानवीय संबंधों पर गंभीर चिंतन के लिए भी प्रेरित करती है। आज भी स्त्री का व्यक्तित्व पारिवारिक अपेक्षाओं और सामाजिक नियंत्रण के बीच विभाजित रहता है; नाटक इन्हीं प्रश्नों को संवेदनशीलता और कलात्मक प्रभावशीलता के साथ मंच पर प्रस्तुत करता है।

‘माई री मैं का से कहूँ’ के इस सफल मंचन ने समारोह की प्रभावशाली शुरुआत करते हुए दर्शकों के मन में गहरी संवेदनाएँ और विचार छोड़ दिए तथा आगामी प्रस्तुतियों के प्रति उत्सुकता और उत्साह को और बढ़ा दिया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू