Thursday, July 30, 2026
BREAKING
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

हिमाचल

Himachal : CM सुक्खू ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने की तैयारी

30 जुलाई, 2026 06:46 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के क्यारीघाट में 297 नई टाइप-एक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के विभिन्न डिपुओं के लिए रवाना किया, जो हिमाचल प्रदेश के सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। इन इलेक्ट्रिक बसों से न केवल लोगों की यात्रा सुगम होगी, बल्कि यह स्वच्छ, हरित, आधुनिक एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इस अवसर पर ‘हिमबस प्लस कार्ड’ का भी शुभारंभ किया गया, जो प्रदेश में डिजिटल एवं स्मार्ट सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।


'वित्तीय स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी'
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक, शांत एवं प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। इनके संचालन से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी, कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी, परिचालन लागत घटेगी तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। राज्य सरकार ने इनके निर्बाध संचालन के लिए विभिन्न बस डिपुओं में आधुनिक चार्जिंग अवसंरचना विकसित की है तथा ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल बेहतर परिवहन उपलब्ध करवाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हिमालय, स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना भी है। इलेक्ट्रिक बसों का यह विस्तार इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘हिमबस प्लस कार्ड’ के माध्यम से हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम अपने यात्रियों को एक आधुनिक, डिजिटल एवं कैशलेस यात्रा अनुभव प्रदान करने जा रहा है। इस कार्ड के माध्यम से सामान्य यात्रियों को बस किराए में 5 प्रतिशत तथा वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक की रियायत प्राप्त होगी। साथ ही यात्रियों को उनके मासिक परिवहन निगम उपयोग के आधार पर 2000 रुपये प्रति माह तक कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।


100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने की तैयारी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही अब हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 500 हो गई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें डीजल बसों से काफी किफायती होती हैं। इलेक्ट्रिक बसों पर स्टाफ सहित अन्य खर्च 36 से 38 रुपये प्रति किलोमीटर आता है जबकि डीजल बसों पर 76 से 86 रुपये प्रति किलोमीटर व्यय होता है। इन इलेक्टिक बसों के निगम के बेड़े में आने से 40 से 50 रुपये प्रति किलोमीटर की बचत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार परिवहन निगम को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष 1000 और इलेक्ट्रिक बसें खरीद रही है तथा आने वाले समय में टेंडर हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार 100 हाईड्रोजन बसों को भी खरीदने पर विचार कर रही है ताकि प्रदेश के प्रकृति एवं वातावरण को जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को बचाया जा सके तथा हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बने।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले बजट में ही प्रदेश को हरित राज्य बनाने की परिकल्पना की थी तथा प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अब इलेक्ट्रिक बसों में नई प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी इलेक्ट्रिक बसें प्रति चार्ज 200 किलोमीटर चल रही है तथा आने वाली बसों में प्रति चार्ज 250 से 300 किलोमीटर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इन बसों को सरकार द्वारा खरीदा जा रहा है तथा निगम को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को दो महीने तक वेतन और पैंशन नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने कर्मचारियों एवं पैंशनरों को समय पर वेतन एवं पैंशन प्रदान कर रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: सरकार ने नियमों में किया संशोधन, अब स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Himachal: सरकार ने नियमों में किया संशोधन, अब स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Shimla: सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई काम्पलैक्स प्रणाली पर लेगी उचित निर्णय : सुक्खू

Shimla: सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई काम्पलैक्स प्रणाली पर लेगी उचित निर्णय : सुक्खू

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

Hamirpur: कारगिल में भारतीय सेना की विजय, देश की विरासत है : अनुराग

Hamirpur: कारगिल में भारतीय सेना की विजय, देश की विरासत है : अनुराग

लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन, 13 लोगों की मौत

लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन, 13 लोगों की मौत

Himachal: हाईकोर्ट ने पंचायत के फैसले पर लगाई रोक, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के दिए आदेश

Himachal: हाईकोर्ट ने पंचायत के फैसले पर लगाई रोक, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के दिए आदेश

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग