Monday, September 28, 2026
BREAKING
• हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें : नायब सिंह सैनी • जनता के अधिकारों, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस वचनबद्ध : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा में सरकारी भुगतान में देरी पर ब्याज देने की तैयारी, जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी से होगी वसूली: सीएम सैनी • फरीदाबाद में दो स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, झज्जर और सिरसा में नए स्वास्थ्य संस्थान खुलेंगे : आरती सिंह राव • माँ का दूध बच्चे के लिए पहला टीका, पहला आहार स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद • मंडियों में धान की आवक शुरू, किसानों को नहीं मिल रहीं पर्याप्त सुविधाएं: कुमारी सैलजा • भगत सिंह आज सशरीर हमारे बीच नहीं है, पर उनकी याद हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमें उनके सपनों का भारत बनाना है : अनिल विज • श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक • मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश • पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना

हिमाचल

Himachal: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुक्सान का जायजा लेने कांगड़ा व चम्बा पहुंचीं केंद्रीय टीमें

28 सितंबर, 2026 07:24 PM

धर्मशाला/चम्बा : मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में हुई भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम का छह सदस्यीय दल सोमवार को कांगड़ा व चम्बा पहुंचा। टीम का नेतृत्व संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एम. रामचंद्रुडु ने किया। केंद्रीय टीम में निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय (एमएंडए निदेशालय), शिमला प्रकाश चंद, निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (गेहूं विकास निदेशालय), गुरुग्राम डाॅ. सुभाष चंद्र, निदेशक, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली रामवतार मीणा, कार्यकारी अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, शिमला शाश्वत महापात्रा, उप निदेशक, वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली कनव दुआ तथा वैज्ञानिक, रिमोट सेंसिंग सेंटर, इसरो, अंतरिक्ष विभाग, हैदराबाद डाॅ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल हैं।

गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मानसून के दौरान जिला में हुए नुक्सान तथा राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति की जानकारी भी दी गई। बैठक के उपरांत केंद्रीय टीम चंबा जिला के भटियात क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय टीम अपने दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुक्सान का स्थलीय जायजा लेगी। टीम प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुक्सान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए आकलन की जानकारी प्राप्त करेगी। इसके अतिरिक्त जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुक्सान एवं आवश्यक राहत उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

वहीं, सोमवार को टीम ने चुवाड़ी में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन-II) एवं आईएमसीटी के अध्यक्ष एम. रामचंद्रुडु ने की। बैठक का संचालन एडीसी अमित मैहरा ने किया। इस दौरान केंद्रीय टीम को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मानसून-2026 के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों जैसे सड़क, जल, विद्युत व्यवस्था, मकानों/भवनों के नुक्सान एवं जन-धन-माल की हानि सहित कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा के क्षेत्र में हुए नुक्सान तथा राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। केंद्रीय टीम ने भटियात क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

टीम ने कालीघार, टिकर गला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा मौके पर हुए नुक्सान और राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। टीम सदस्यों ने मौके पर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आपदा से हुए नुक्सान और किए गए राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम में जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय जल आयोग के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय, गुरुग्राम के निदेशक डा. सुभाष चंद्रा , ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशासी अभियंता शाश्वत मोहपात्रा, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक कनव दुआ तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), इसरो के वैज्ञानिक डा. शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे। बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व सुनील वर्मा, एसडीएम भटियात मनीष सोनी, तहसीलदार जय चंद, डीएफओ डा. कुलदीप जम्वाल, बीडीओ अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हरोली में 3.50 करोड़ से बनेगा पूर्व सैनिक भवन, एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी

हरोली में 3.50 करोड़ से बनेगा पूर्व सैनिक भवन, एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी

कुल्लू में NCB का बड़ा एक्शन, 61 एकड़ से ज्यादा अवैध गांजे की खेती नष्ट

कुल्लू में NCB का बड़ा एक्शन, 61 एकड़ से ज्यादा अवैध गांजे की खेती नष्ट

Shimla: पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Shimla: पूर्व सैनिकों और रक्षा कर्मियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Shimla: प्रदेश में लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की तैयारी, 2,500 पशु हो चुके संक्रमित

Shimla: प्रदेश में लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की तैयारी, 2,500 पशु हो चुके संक्रमित

शिमला में टनल निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, सुरक्षा ऑडिट और मुआवजे की उठाई मांग

शिमला में टनल निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, सुरक्षा ऑडिट और मुआवजे की उठाई मांग

Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज

Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन

Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन

CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य

CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य

हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार