Saturday, September 19, 2026
BREAKING
देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें: पीएम मोदी भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई 'एशियन गेम्स 2026' की शुरुआत, मनु-पवन ने शान से लहराया 'तिरंगा' एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे - गौरव गौतम कालका-पिंजौर में सड़क और पेयजल व्यवस्था सुधारने की जरूरत : सैलजा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों की आवाज बनें : भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरुग्राम के सेक्टर-90 में सफायर 90 मॉल के 18 स्पा सेंटर्स पर बड़ी छापेमारी, 40 से अधिक लोग हिरासत में पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा' Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

हिमाचल

Hamirpur: भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और कोचिंग लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

18 सितंबर, 2026 06:34 PM

हमीरपुर : भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे जवानों और भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ स्थित विद्या ज्योति एडुवर्सिटी ने भारतीय थल सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है, जिसके तहत सैन्य परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

सैनिक कल्याण विभाग की ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य सैन्य परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना है। एमओयू के अनुसार विद्या ज्योति एडुवर्सिटी द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और वर्तमान में सेवारत सैनिकों के बच्चों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स करवाए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान द्वारा संघ लोक सेवा आयोग के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित प्रशासनिक व अन्य परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग भी प्रदान की जाएगी।

ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा ने बताया कि सैन्य परिवारों के सम्मान और उनके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए संस्थान द्वारा फीस में भारी रियायत दी जा रही है। इस एमओयू के तहत पात्र बच्चों को विभिन्न कोर्सों और कोचिंग की कुल फीस पर 30 से 60 प्रतिशत तक की छूट या स्कॉलरशिप दी जाएगी। सैनिक कल्याण विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं और सैन्य परिवारों से अपील की है कि वे इस विशेष ऑफर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि वे अपने करियर को एक नई दिशा दे सकें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

"BJP को किशाऊ परियोजना पर उत्तराखंड से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए", CM सुक्खू ने जयराम और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

एक ब्लड सैंपल से होंगे 1200 प्रकार के टेस्ट, सीएम का ऐलान, मेडिकल कालेजों में स्थापित होंगी हाईटेक ऑटोमेशन लैब

एक ब्लड सैंपल से होंगे 1200 प्रकार के टेस्ट, सीएम का ऐलान, मेडिकल कालेजों में स्थापित होंगी हाईटेक ऑटोमेशन लैब

Kangra: एसओएस परीक्षा में लापरवाही पर 129 अध्ययन केंद्रों को बोर्ड की चेतावनी

Kangra: एसओएस परीक्षा में लापरवाही पर 129 अध्ययन केंद्रों को बोर्ड की चेतावनी

Hamirpur: नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हैल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री

Hamirpur: नादौन के करनडोला में खुलेगा देश का पहला एलाइड हैल्थकेयर कॉलेज : मुख्यमंत्री

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस