Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Hamirpur News: मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में देरी पर अनुराग ठाकुर ने जताई चिंता

11 जून, 2026 08:11 PM

हमीरपुर : जिला के जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को निरीक्षण किया। धीमी गति से चल रहे काम पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज हमीरपुर में 600 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज तक नए भवन में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आठ सालों में काम पूरा नहीं हो पा रहा तो इसके लिए कौन दोषी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का भवन व अस्पताल बनकर तैयार हो चुके हैं तो फिर यहां पर मेडिकल कॉलेज को क्यों संचालित नहीं किया जा रहा।


उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात रखी गई थी। जयराम सरकार में भूमि उपलब्ध करवाई गई तथा बजट का प्रावधान किया गया। अब तक कार्य को चले हुए आठ से नौ साल का समय हो चला है, लेकिन यह पूरा नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि यदि 300 करोड़ के बजट वाले काम को ही दस साल लग जाएं तो यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इससे यही सिद्ध होता है कि तालमेल की कमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय समय पर हिमाचल की जरूरतों को पूरा किया है। उन्हें प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए 4,400 दिन हो गए हैं। 12 वर्ष के उपलब्धियों भरे गिन रहे हैं तथा उसी कड़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ का निरीक्षण किया गया है।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के भवन व अस्पताल का कार्य चल रहा है। आठ वर्षों में काम पूरा न होने आपसी तालमेल की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 300 करोड़ के प्रोजेक्ट को पूरा करने में यदि दस साल ही लग जाएं तो यह चिंताजनक है।


ओमान तट पर तेल टेंकर हमले में मारे गए हमीरपुर के जवान के निधन पर उन्होंने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री व विदेश मंत्रालय से बातचीत की गई है। मृतक का शरीर जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना