Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ इतिहास रचने को तैयार पलवल फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी में विश्व स्तर का आईकॉनिक टावर बनाने की योजना तैयार की जाए - मुख्यमंत्री अग्रवाल समाज एकजुट होकर जींद विधानसभा की टूटी हुई गिरदावरी को दोबारा करवाए बहाल : अशोक बुवानीवाला हरियाणा में प्राइम खसरों की पहचान और उन्हें चिन्हित करने के लिए आसान और डिजिटल व्यवस्था को मंजूरी युवा शक्ति ही विकसित भारत और हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: नायब सिंह सैनी OMG; दिनदहाड़े ATM लूटने घुसीं 2 युवतियां...एक ने पेचकस चलाया तो दूसरी देती रही पहरा, घटना CCTV में कैद गृहमंत्री सदन में स्पष्ट करें किसके आदेश पर छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग हुआ: सैलजा भाजपा के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहा 'अकाली दल' - हरपाल सिंह चीमा Haryana : स्वतंत्रता दिवस पर CM सैनी हांसी में फहराएंगे तिरंगा सांसद संजय भाटिया ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा, बाइक रैली में शामिल होकर दिया राष्ट्रभक्ति, एकता और जनभागीदारी का संदेश

हिमाचल

Hamirpur: पैट्रोल-डीजल पर सैस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला : अनुराग ठाकुर

12 अगस्त, 2026 08:42 PM

हमीरपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में दिए प्रैस बयान में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पैट्रोल-डीजल पर सैस लगाए जाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का हिमाचल में खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल बन चुका है। सरकार लगातार टैक्स, वैट व सैस बढ़ाकर आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के महज 2 महीनों में ही वैट में बढ़ौतरी की गई व डीजल पर वैट बढ़ाकर 10.40 रुपए कर दिया गया और इसके बाद 5 रुपए का अतिरिक्त सैस लगाया गया।

उन्होंने कहा कि तेल के माध्यम से आम आदमी की जेब पर यह चौथा हमला है। उन्होंने कहा कि पैट्रोल-डीजल के बाद बस किराया व सीमैंट के दाम बढ़ाकर पहले ही जनता की मुश्किलें बढ़ाई जा चुकी हैं और अब फिर ईंधन महंगा कर प्रदेशवासियों का मासिक बजट बिगाड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल का ट्रक चालक, किसान, व्यापारी व आम उपभोक्ता महंगे पैट्रोल-डीजल की मार झेल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार आंखें मूंदकर बैठी है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की जनता टैक्स की मार झेल रही है, तो दूसरी तरफ प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार अब कर्ज और टैक्स के सहारे चलने वाली सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नीतियों से हिमाचल का खजाना खाली करने और प्रदेश को 1.10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज के दलदल में धकेलने के बाद अब टैक्स, वैट व सैस के जरिए जनता से वसूली कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार की जा रही इस अतिरिक्त वसूली का पैसा आखिर प्रदेश के खजाने में जा रहा है या फिर कांग्रेस के हाईकमान और उसके मित्रों की सुविधा के लिए इस्तेमाल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले ही ईंधन पर टैक्स लगाकर जनता से हजारों करोड़ रुपए वसूल चुकी है और अब सैस के नाम पर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने की बजाय कांग्रेस सरकार लगातार नए-नए बहाने ढूंढकर आम आदमी पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इससे अधिक विफल सरकार दूसरी नहीं हुई, जिसने प्रदेश के हर वर्ग को महंगाई और आर्थिक बोझ के नीचे दबा दिया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

*शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन*

कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल

कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल

कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर

कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर